anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›MP में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी- शिवराज सिंह

MP में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी- शिवराज सिंह

By anupamsavera.com
July 4, 2022
69
0
Share:

गरीब बच्चों को सरकार अपने पैसे से बनाएगी डॉक्टर

इंदौर। मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई अब हिंदी में भी होगी। मैं अंग्रेजी के साम्राज्य को खत्म कर दूंगा, ताकि मध्यप्रदेश में हिंदी में पढ़ाई हो सके। गरीब के बेटा-बेटी यदि मेडिकल की पढ़ाई करते हैं, चाहे फिर वह प्राइवेट कॉलेज ही क्यों नहीं हो, उसकी फीस मामा भरेगा। संबल योजना के तहत प्रतिभावान बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। कॉलेज एडमिशन में लड़कियों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। मूसाखेड़ी में बारिश होने पर मुख्यमंत्री ने छाता लगाकर लोगों से बात की।

सीएम ने कहा – मैं देखता था कि गरीब माताएं बच्चे को जन्म देने के बाद एक सप्ताह भी आराम नहीं करती थीं। वे मेहनत मजदूरी करने बच्चे को लेकर निकल जाती थीं। उन्हें देखकर मैं सोचता था कि हे भगवान वो दिन कब आएगा, जब हमारी ऐसी माताएं-बहनें एक दो महीना आराम कर लें। इसलिए मामा ने उनके खाते में 16 हजार रुपए डालना शुरू किया। हम फिर से संबल योजना लागू करने जा रहे हैं। हम अवैध काॅलाेनियों काे वैध करेंगे… हर गरीब काे मकान बनाकर देंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। रोड शो की शुरुआत के पहले वे पंचम की फेल में मुन्ना कुन्हारे के घर में पहुंचे और यहां पर चाय-नाश्ता किया। मुन्ना ने सीएम को इंदौरी पोहे, कचौरी, खमण, जलेबी और तीखी और मीठी चटनी का नाश्ता करवाया। इस दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे।

सीएम ने मुन्ना कुन्हारे के घर नाश्ता किया।

सीएम ने मंच से इंदौर-2 नंबर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की तारीफ करते हुए कहा कि आपने यहां कई विकास के काम किए हैं। अब अपना विस ऐसा बनाएं कि एक भी हितग्राही सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भी 5 लाख तक का इलाज फ्री मिलेगा। भाजपा का मेयर नहीं हुआ तो ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। लड़ाई-झगड़े में ही पूरा समय निकल जाएगा। मेयर के बिना हम अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। मेयर तो ठीक पार्षद के बिना भी काम नहीं चलेगा, इसलिए हमारे पार्षदों को भी जिताएं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उदयपुर महाराष्ट्र की घटना पर कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गला काटकर मार डाला, यहां कांग्रेस की सरकार थी। महाराष्ट्र में भी यही हुआ, वहां भी शिवसेना और कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा, 1990 के पहले पंचम की फेल में कुछ नहीं था, लेकिन अब यहां काफी विकास हुआ है।

सीएम के आने की खबर मिलते ही पंचम की फेल में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए। उनके स्वागत के लिए लोग लाइन में खड़े हो गए। सीएम ने भी पंचम की फेल में घरों में जाकर लोगों से बात की। सीएम से मिलने के लिए यहां धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी।

सीएम आखिरी दिन 8 घंटे शहर में रहेंगे और इंदौर की 8 विधानसभा में रोड शो कर महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के समर्थन में माहौल बनाएंगे। रोड शो को लेकर सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में पार्षद प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री के रोड शो को गति देने का काम कर रहे हैं।

पंचम की फेल में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। यहां लोगों का हुजूम लग गया।
पंचम की फेल में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। यहां लोगों का हुजूम लग गया।

ऐसा रहा 16 दिनों में प्रचार-प्रसार का दौर

  • भाजपा के लिए संभवत: यह पहला मौका है, जब चुनाव में उसे प्रचार के लिए सबसे कम 16 दिन मिले। इसके पीछे कारण पार्टी-संगठन द्वारा महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की देर से घोषणा करना है। इन 16 दिनों में पार्टी ने कोर ग्रुप व पार्टी नेताओं की हुई बैठकों में जो खाका तैयार किया उसमें कई फैक्टर रहे।
  • भार्गव के समर्थन में सीएम ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध लोगों से संवाद किया और इंदौर में केबल कार चलाने सहित कई वादे किए।
मदन मोहन गार्डन में मुख्यमंत्री लोगों से रुबरू हुए, यहां उन्होंने सभी से बात की।
मदन मोहन गार्डन में मुख्यमंत्री लोगों से रुबरू हुए, यहां उन्होंने सभी से बात की।

भाजपा की अब तक की प्लानिंग

  • वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय 17 जून से ही महापौर प्रत्याशी के समर्थन में कमान संभाले हुए हैं। वे रोड शो भी कर चुके हैं।
  • सांसद शंकर लालवानी ने भार्गव को जिताने के लिए वार्ड स्तर पर सक्रियता दिखाई है।
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दृष्टि पत्र के विमोचन के साथ मातृ शक्तियों के साथ बैठक और विधानसभा-3 में आमसभा कर चुके हैं।
  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ रैली के माध्यम से प्रचार कर चुके हैं।
  • मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपी नेमा, जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा पहले से ही मैदान संभाले हुए हैं।
  • इन चार पूर्व महापौर कैलाश विजयवर्गीय, डॉ. उमा शशि शर्मा, कृष्णमुरारी मोघे और मालिनी गौड के जरिए पार्टी ने सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का प्लान भी बनाया था।
  • बगावती तेवर दिखाकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले 20 से ज्यादा दावेदार पार्षदों और कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
  • आखिरी दिन खुद सीएम यहां मोर्चा संभालने उतर रहे हैं…
Previous Article

नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा

Next Article

मध्यप्रदेश में थमेगा शहर का चुनावी शोर

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में फिट हैं सभी IAS अधिकारी! सामान्य प्रशासन विभाग ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट

    November 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    राजस्थान को पहली वंदे भारत की सौगात देकर बोले पीएम राजनीति का अखाड़ा बना दिया था रेलवे

    April 13, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    सी.एम. हेल्पलाइन पत्रों की समीक्षा

    March 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    18वीं शताब्दी के गोलघर का 4 करोड़ रुपए से रिनोवेशन:शाहजहां बेगम ने कराया था निर्माण; 18 दरवाजे-गोल हिस्से में सीढ़ियां ...

    March 16, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    फिर आदिवासियों पर सियासत!

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    SC/ST ACT पर शिवराज का बड़ा बयान, बोले- ‘बिना जांच नहीं होगी गिरफ्तारी’

    September 22, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर आज भी जारी, सेंसेक्स 350 और निफ्टी 100 अंक फिसला

  • विदेश

    शिंजो आबे की हालत गंभीर, जापानी PM का देश को संबोधन, ये हमला बर्दाश्त नहीं

  • खेल

    इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर का खुलासा, मैं और पीटरसन एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010