anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ऊर्जा मंत्री ने रूठे कार्यकर्ताओं को अनोखे अंदाज में मनाया

MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ऊर्जा मंत्री ने रूठे कार्यकर्ताओं को अनोखे अंदाज में मनाया

By anupamsavera.com
May 16, 2023
49
0
Share:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत म.प्र. सरकार ने राज्य की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के बजट और वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी दी है। साथ ही राज्य में अग्रिम भंडारण की व्यवस्था कर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को राज्य के नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए 6 लाख की आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख किया गया है। इस निर्णय से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के और व्यापक अवसर मिल सकेंगे।

बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश का मौसम लगातार करवट ले रहा है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आने वाले चार दिनों तक कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि कई जिलों का तापमान बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व राजस्थान के ऊपरी हिस्से में बने चक्रवात का असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंगलवार एक नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से भी 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने धार, श्योपुर कलां, गुना, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, खरगौन, सीहोर, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी जिलों में वर्षा या गरज के साथ बौछारे पड़ने की चेतावनी दी है।

अपने अलग अंदाज से मध्यप्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंडल बैठक के दौरान नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रस्साकशी का खेल खेलते नजर आए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रस्सी खींची और जमकर मस्ती की।

ग्वालियर में पति पत्नी और प्रेमी के बीच हुई मारपीट का मामला चर्चा में बना हुआ है। शहर के फूलबाग चौराहे पर पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी की पत्नी भी साथ में थी। उसके बाद पति और उसके परिजनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का पहले से झगड़ा है और यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसको लेकर पुलिस ने ही पति-पत्नी को थाने बुलाया था, लेकिन जब पति ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को देखा तो वह भड़क गया और उसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

शहडोल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 13 वर्षीय बच्ची की सिकलसेल बीमारी से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के शव को बाइक पर ही रखकर लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करने निकल पड़ा था। हालांकि जैसे ही मामले की सूचना कलेक्टर और सिविल सर्जन को मिली उन्होंने तत्काल पिता को रोका और शव वाहन का इंतजाम कराया है। जिसके बाद बच्ची के शव को वाहन से उसके गृहग्राम तक पहुंचाया गया।

सागर में गेंहू कटाई के बाद नरवाई में आग लगने की रोजाना दर्जनों घटनाएं हो रही हैं। सोमवार रात रहली नगर के वार्ड नंबर 10 में गायत्री मंदिर के पीछे रहवासी इलाके के खेतों की नरवाई में आग लग गई। खेत में लगी आग को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से डरे लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पा सके तो नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हाथी को जमीन पर चलते तो सभी लोग देखते हैं, लेकिन पानी में नहाते और मस्ती करने के नजारे बहुत कम देखने को मिलते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो के समीप किशनगढ़ वनपरिक्षेत्र के भौरखुआ बीट के नाले के पास दो हाथियों का नहाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने दोनों हाथी नहाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं इस दौरान वह एक दूसरे पर पानी की फुहार भी बरसा रहे हैं। दोनों हाथी आपस में भाई-बहन हैं। इस रोमांचक नजारे को देख सैलानी उत्साहित हुए और उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद किया।

Previous Article

MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में ...

Next Article

MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    सुबह उठते ही करें संंबल की समीक्षा उसके बाद दूसरे काम- मुख्यमंत्री शिवराज की कमिश्नर्स को दो टूक

    July 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    कुबेश्वर धाम : पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- जबरन लिए गए पैसे

    February 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    अमित शाह : एमपी में 24 घंटे बिजली शिवराज सरकार ने दी

    October 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    प्रदेश के 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

    June 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    विकास का सीधा लाभ जनता को मिला : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    July 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP News : गृह मंत्री के निर्देश के बाद हेमा मीणा केस में परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह निलंबित पर भी ...

    May 18, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    पीएम मोदी ने 1774 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

  • खेल

    19 जनवरी से शुरू होगा ILT-20 सीजन-2

  • व्यवसाय

    सीतारमण: वैक्सीन फाइनल होने के बाद तय होगा बजट



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010