anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब सलाह

‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब सलाह

By anupamsavera.com
June 29, 2024
88
0
Share:

Narayan Kushwaha advice to women मध्यप्रदेश के मंत्री का विवादित बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को उन्हें घर में ही पीने देने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो।

मध्यप्रदेश के एक मंत्री का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Kushwaha advice to women) ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, भोपाल में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को अपने पति को बाहर की बजाए घर में ही शराब पीने को कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वो घर पर बच्चों के सामने पीएंगे तो खुद पर शर्म आएगी और शराब छोड़ देंगे।

मेरे सामने पीयो शराब…

मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो। आप घर आओ, खाना खाओ और मेरे सामने पियो। उन्होंने कहा कि पति जब सामने पिएंगे तो उनकी लिमिट कम होती जाएगी। धीरे-धीरे वो शराब पीना ही छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें शर्म आएगी कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे वो भी बातें बताएं कि तुम्हारे बच्चे आगे शराब पिएंगे।

गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आने चाहिए

मंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए। शराब पीने वालों को बेलन दिखाएं, खाना न दें। महिलाएं एकजुट होकर बेलन गैंग बनाए। कुशवाह ने कहा कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए सभी धार्मिक, आध्यात्मिक संस्थाओं से सहयोग लें। इसके लिए समाज में जनजागरण करें।

कांग्रेस ने कसा तंज 

नारायण सिंह कुशवाह के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख मुकेश नायक ने निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी ने जो बोला है उसका आशय तो सही है, लेकिन बोलने का तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि अगर पति घर में शराब पिएंगे तो घर कलह की जगह बन जाएगा और घरेलू हिंसा इससे बढ़ेगी। उन्हें पुरुषों को शराब न पीने की सलाह देनी चाहिए थी।

Previous Article

OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च, बड़ी बैटरी ...

Next Article

Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    टंकी पर चढ़कर कर्मचारी ने दी जान देने की धमकी, मंत्री से चर्चा के बाद उतरा नीचे

    February 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मंत्रालय में काम शुरू होने की उम्मीद:मतदान के बाद वल्लभ भवन में बढ़ी अफसरों की हलचल, कई दफ्तरों में अभी ...

    November 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    तीन घंटे पहले ही सीएम के मैसेज पहुंचे- आचार संहिता लग गई है, कर्जमाफी अब बाद में होगी

    March 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    इंदौर : जीतू पटवारी सहित सभी कांग्रेसी रिहा

    January 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सीएम शिवराज ने कमलनाथ को घेरा, कहा ‘कांग्रेस ने इसे नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह के भविष्य का चुनाव बना दिया ...

    October 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सदभावना मैच खेलकर दिया मतदान का सन्देश

    November 8, 2023
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    अब बिना आधार नहीं होंगे ये काम, पासपोर्ट से लेकर ITR तक में जरूरी हुआ Aadhar

  • देश

    राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट की ‘पिता के साथ अपनी आखिरी फोटो’

  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, CM के नाम सौंपा गया मांगपत्र सेवानिवृत्ति आयु में 2 वर्ष की वृद्धि संभव, 58 से बढ़कर होंगे 60 वर्ष!



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010