anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 5 और 6 फरवरी को

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 5 और 6 फरवरी को

By anupamsavera.com
January 29, 2020
75
0
Share:

राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह 5 और 6 फरवरी को इंदौ के बॉस्केट बॉल कॉम्‍पलेक्स में आयोजित किया गया है। इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह में 6 फरवरी को प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर तथा प्रसिद्ध संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकृत किया जायेगा। अंलकरण समारोह के साथ ख्याति प्राप्त मोनाली ठाकुर की भी होगी प्रस्तुतियां होंगी। समारोह में सम्मानित विभूतियां भी अपने कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के पहले दिन 5 फरवरी राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश के संभागों के चयनित प्रतिभावान कलाकार भाग लेंगे।

समारोह आयोजन की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में आज यहां संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने तैयारियों की समीक्षा की । इस अवसर पर डीआईजी श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, संयुक्त आयुक्त राजस्व श्रीमती सपना शिवाले, आयोजन समिति के सदस्य श्री अभिषेक गावड़े सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, फायर ब्रिगेड एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बताया गया कि परम्परा के अनुसार समारोह के पहले दिन 5 फरवरी को बॉस्केट बॉल कॉम्पलेक्स में राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में सम्भाग स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता के प्रतिभावान विजेता गायक कलाकार भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित दोनों वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को 6 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में प्रस्‍तुति का अवसर मिलेगा।
मुख्य समारोह 6 फरवरी को

राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण का मुख्य समारोह 6 फरवरी को बॉस्केट बॉल में शाम 7 बजे से शुरू होगा। सर्वप्रथम प्रख्यात पार्श्व गायिका सुश्री सुमन कल्याणपुर तथा प्रसिद्ध संगीत निदेशक श्री कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकृत किया जायेगा। यह कलाकार अपने सह कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में प्रसिद्ध कलाकार सुश्री मोनाली ठाकुर की प्रस्तुतियां भी होंगी।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सुगम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की स्थापना की है। इस सम्मान के अन्तर्गत सम्मानित कलाकार को दो लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है।

सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 1984 में लता मंगेशकर सम्मान स्थापित किया गया है। यह सम्मान बारी-बारी से संगीत रचना और गायन के लिए दिया जाता है। सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर सुगम संगीत के क्षेत्र में देश की किसी भी भाषा के गायक अथवा संगीत रचनाकार को उसके सम्पूर्ण कृतित्व पर दिया जाता है।

Previous Article

गुना में आरएसएस का युवा स्वयंसेवक शिविर ...

Next Article

शहीद दिवस 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल सकता है शांति का नोबेल पुरस्कार?

    March 15, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    BJP MP ने 300 लोगों के समर्थन का दावा के साथ उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, 2 शिक्षकों ने किया इनकार

    April 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ में पत्नी संग की पूजा, फिर निकले जन आशीर्वाद यात्रा पर

    July 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP: वीर सावरकर पर क्या बोले सीएम शिवराज

    June 30, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में धार्मिक नेताओं के राज्य मंत्री दर्जे पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    April 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    टंकी पर चढ़कर कर्मचारी ने दी जान देने की धमकी, मंत्री से चर्चा के बाद उतरा नीचे

    February 27, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    नवाबजादों के Amma Dekh से हो जाएंगे रिफ्रेश, 62 लाख बार देखा गया

  • देश

    अखिलेश बोले- अगले लोकसभा चुनाव ‘निर्णायक’होंगे, पर किसी दल से गठबंधन नहीं

  • देश

    राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार के नारे के साथ शानदार जीत का दिया मंत्र

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010