anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›पेंशन घोटाला, चार वैल्यूम की रिपोर्ट का अध्ययन करने एक बार और बैठेगी कैबिनेट कमेटी

पेंशन घोटाला, चार वैल्यूम की रिपोर्ट का अध्ययन करने एक बार और बैठेगी कैबिनेट कमेटी

By anupamsavera.com
December 12, 2019
92
0
Share:

भोपाल। सामाजिक सुरक्षा पेंशन घोटाले रिपोर्ट की जांच के लिए कैबिनेट कमेटी की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। चार वेल्यूम में एक हजार से अधिक पन्नों की इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए कमेटी एक बार और बैठेगी। यह बैठक 17 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले होगी।

मंत्रालय हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में वित्तमंत्री तरुण भनोत, पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल, श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया मौजूद रहे। पेंशन घोटाला में इंदौर नगर निगम घोटाला सबसे बड़ा है। यह घोटाला कैलाश विजयवर्गीय के महापौर कार्यकाल का है। बैठक के दौरान रिपोर्ट के एक-एक बिन्दु और अनुशंसाओं पर चर्चा हुई।

बताया गया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघर के जरिए पेंशन बांटने के बजाय सहकारी संस्थाओं के जरिए पेंशन बांट दी गई। इसी में बड़ा घोटाला हुआ। यह भी देखा गया कि पेंशन बांटने के नियम किसके कहने पर लिए गए। रिपोर्ट में जिन पर जिम्मेदारी तय की गई है वास्तव में वे जिम्मेदार हैं या फिर किसी को बचाने की कोशिश की गई है। इसको जांचने के लिए कमेटी एक बार बैठेगी।

सभी दोषियों के खिलाफ हो एक्शन, पेंशन में कटौती का निर्णय

सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन से जुड़े मामलों पर मंत्रालय में एक अन्य कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने की। मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि वित्तीय अनियमितता करने वाले यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी का रिटायरमेंट हो चुका है तो दण्ड स्वरूप उसकी पेंशन में कटौती की जाए। उन्होंने एलर्ट किया कि यह भी देख लिया जाए कि ऐसा न हो कि जूनियर को दण्डित कर सीनियर को छोड़ दिया जाए। जिसकी जिम्मेदारी बनती है उस पर एक्शन होना चाहिए।

बैठक में सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन आदि विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन संबधी प्रकरण संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों ने कमेटी के समक्ष रखे। महिला बाल विकास विभाग के दो प्रकरणों में से एक प्रकरण में 10 प्रतिशत पेंशन 3 वर्ष के लिए रोके जाने का निर्णय लिया गया। दूसरे में दोष सिद्ध होने से पेंशन स्थाई रूप से रोके जाने का निर्णय लिया गया। सहकारिता विभाग के प्रकरण में संबंधित से सहकारी समिति को हुई क्षति की राशि 10 लाख रुपए वसूलने तथा पेंशन न रोके जाने का निर्णय लिया गया। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग के प्रकरण में संबंधित की पेंशन स्थाई रूप से रोके जाने का निर्णय लिया गया।

Previous Article

Gold Futures price: लगातार छठे दिन सोने ...

Next Article

parliament winter session: वित्‍त मंत्री ने लोकसभा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    टीकमगढ़ में वोटिंग को लेकर MLA राकेश गिरी व पूर्व मंत्री यादवेंद्र बुंदेला समर्थकों में मारपीट

    July 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चुनाव के पहले कानूनी दांव में उलझे MLA:3 विधायकों की सदस्यता खतरे में; जानिए, कौन से माननीयों की मुश्किलें बढ़ीं

    December 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सभी नगर निगमों में जीत हासिल कर विजय के सोलह श्रृंगार करेगी भाजपा

    July 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 10 दिसंबर को आएगी अगली किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रुपए

    December 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लाड़ली बहना योजना भारतीय राजनीति में सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    July 24, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कर्नाटक चुनाव परिणाम पर शिवराज ने कहा, जनता को पीएम मोदी पर विश्वास

    May 16, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    ग्लोबल एआई समिट RAISE 2020: प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं – हम चाहते हैं कि भारत एआई के लिए एक वैश्विक केंद्र बने

  • खेल

    नेहरा ने भारतीय टीम को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, विराट के बताया बेस्ट कप्तान

  • विदेश

    पहले एक कामेडियन थे राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की, जानें- क्‍या थी राजनीति में आने की वजह और रूस को लेकर कैसे थे उनके विचार

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010