anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›PM Modi: सिकल सेल उन्मूलन मिशन की पीएम मोदी आज करेंगे शुरुआत; रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन

PM Modi: सिकल सेल उन्मूलन मिशन की पीएम मोदी आज करेंगे शुरुआत; रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन

By anupamsavera.com
July 1, 2023
58
0
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड का वितरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक, मिशन का उद्देश्य जनजातीय आबादी के बीच उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। केंद्रीय बजट 2023 में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की घोषणा की गई थी।

मिशन यूपी समेत देश के 17 राज्यों, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, केरल, बिहार और उत्तराखंड के 278 जिलों में लागू किया जाएगा। पीएमओ ने बताया कि मिशन 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करने के लिए सरकार के प्रयासों में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री प्रदेश के करीब 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड के वितरण की शुरुआत भी करेंगे। इस सप्ताह यह प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा होगा।

रानी दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन भी करेंगे। इस दौरान मोदी रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि देंगे। रानी दुर्गावती, 16वीं शताब्दी के मध्य में गोंडवाना की शासक थीं। उन्हें एक बहादुर, निडर और साहसी योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी।

पकरिया गांव भी जाएंगे
प्रधानमंत्री, एक अनूठी पहल के तहत शहडोल जिले के पकरिया गांव का दौरा करेंगे। वहां जनजातीय समुदाय, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न पंचायत समितियों के नेताओं और ग्राम फुटबॉल क्लब के कप्तानों से बातचीत करेंगे।

आज 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन राजधानी स्थित प्रगति मैदान में किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ के दृष्टिकोण के तहत प्रधानमंत्री के दृढ़ विश्वास से प्रेरित होकर सरकार देश में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस का आयोजन 1-2 जुलाई को किया जा रहा है।

Previous Article

PM Modi: सिकल सेल उन्मूलन मिशन की ...

Next Article

Flood in Gujarat: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    लोकसभा चुनाव के चलते ढाई माह में ही नई सरकार को दिखाना होगा प्रदर्शन, चुनावी वादों को लेकर परखेगी जनता

    November 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    राजा भोज एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस हैंगर बनाने की तैयारी

    April 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री माधवराव सप्रे की जयंती पर किया नमन

    June 19, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP News: सरकार कराएगी दो सौ लाड़लियों को देश की सीमाओं की सैर , हर जिले से मांगे नए नाम

    May 6, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    ‘पानी रोकने के लिये देश में बनीं 30 परियोजनाएं : पंचम नदी महोत्सव

    March 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई , बढ़ती जा रही नेताओं की तकरार, कांग्रेस क्यों बोली- ...

    May 22, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सीएम शिवराज ने दी जन्मदिन की बधाई

  • देश

    बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का किया उद्घाटन

  • देश

    वेबिनार में बोले पीएम मोदी- ग्लासगो में हमने 2070 तक नेट जीरो के स्तर तक पहुंचने का वादा किया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010