anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›PM Modi 21 अक्टूबर को आयेंगे ग्वालियर , सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस जवान और अधिकारी

PM Modi 21 अक्टूबर को आयेंगे ग्वालियर , सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस जवान और अधिकारी

By anupamsavera.com
October 18, 2023
45
0
Share:

प्रधानमंत्री अक्टूबर में दूसरी बार ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं, वे ऐतिहासिक ग्वालियर फोर्ट पर स्थित विश्व प्रसिद्द सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे प्रत्येक ग्वालियरवासियों के लिए सौभाग्य की बात बताया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पीएम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं, एसपी के मुताबिक करीब 3000 हजार पुलिस जवान और अधिकारी पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

21 अक्टूबर को पीएम मोदी सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
सिंधिया स्कूल इस साल अपने स्थापना की 125वीं वर्षगांठ मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, पीएम के दौरे को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरु होगा , वे यहाँ करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे, बता दें केंद्रीय मंत्री ज्यतिरादित्य सिंधिया के बुलावे पर पीएम मोदी सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

3 से 4 बजे तक मिलेगी पेरेंट्स और अन्य अतिथियों को एंट्री
सिंधिया स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या को सीमित किया गया है ये बदलाव प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर किया गया है, स्कूल ने स्टूडेंट्स के पेरेंट्स और अन्य लोगों को दोपहर 3 से 4 बजे तक एंट्री देने का तय किया है।

डेढ़ घंटे रहेंगे सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 21 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे वायुसेना के विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, उसके बाद शाम 4:55 बजे हेलीकॉप्टर से सिंधिया स्कूल पहुंचेंगे, प्रधानमंत्री शाम 5 से 6:30 बजे तक स्थापना दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे, इस दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है. कार्यक्रम के बाद पीएम शाम 6:35 बजे एयरफोर्स स्टेशन रवाना होंगे फिर दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
सिंधिया स्कूल के 125 वें स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सिंधिया एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आरएस पवार भी शामिल होंगे।

सिंधिया ने पीएम के आगमन को बताया सौभाग्य
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है वे देश की अग्रिम प्राथमिक शिक्षण संस्था सिंधिया स्कूल आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि सिंधिया स्कूल इस साल अपनी 125 वीं वर्षगांठ मना रहा है 1897 ने माधव महाराज प्रथम ने सिंधिया स्कूल की स्थापना की थी जो आज विश्व विख्यात हो चुका है, इस समय सिंधिया स्कूल देश के टॉप-10 स्कूलों में शुमार है, इसमें अभिनेता सलमान खान, फरहान अख्तर, सूरज बड़जात्या, नितिन मुकेश, अनुराग कश्यप पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह और सुनील मित्तल सहित कई नामी लोगों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है।

पीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस जवान और अधिकारी
उधर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पीएम के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में करीब 3000 पुलिस जवान अधिकारी तैनात रहेंगे, पुलिस सभी धर्मशालाओं, होटल, लॉज पर नजर रख रही है, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं, हालाँकि स्थानीय प्रशासन को अभी अधिकारिक कार्यक्रम का इन्तजार है, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एसपीजी की टीम ग्वालियर आ गई है उनके निर्देशों का भी पालन हो रहा है।

 

Previous Article

कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में शामिल, ...

Next Article

पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    प्रदेश की बेटियों के जीवन में बदलाव लाने की योजना साबित हुई है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    February 8, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, किसे कहा थका हुआ और किसे कहा पका हुआ नेता

    May 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    एमपी दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना 2022

    July 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव

    March 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    दिग्विजय ने शिक्षकों को शिक्षाकर्मी और गुरुजी बनाकर सबसे बड़ा पाप किया, हमने सम्मान दिया: शिवराज

    July 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, लाड़ली लक्ष्मी की तरह अब प्रदेश में ‘लाड़ली बहना’ योजना ...

    January 30, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    RRB Group D Admit Card 2018: 4 अक्टूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

  • मध्यप्रदेश

    अल्पवर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे :मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप बोलें- मेक्सिको सीमा पर ओबामा के घर सरीखी दीवार बनाने की जरूरत



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010