anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे कई सौगातें, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे कई सौगातें, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

By anupamsavera.com
February 22, 2024
44
0
Share:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को मध्य प्रदेश को कई सौगातें देंगे, कार्यक्रम का लगभग 500 स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंस से अधिकारियों को व्यापक जन भागीदारी के निर्देश दिए  उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्य प्रदेश के लिए ये विशेष कार्यक्रम हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंतिम दिन 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्य प्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाम को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस में मंत्रिगण ने भी कार्यक्रम से संबंधित सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा। मध्य प्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

ये है कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की सौगातें मिल रही है। कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा।

कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण 

इस कार्यक्रम के लिए जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्य स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक वृहद स्थल पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन भागीदारी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Article

MP: राज्यसभा सीट के लिए भाजपा और ...

Next Article

Madhuri Dixit और मलाइका के बेटों ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में BJP विधायक का धर्मांतरण पर बड़ा खुलासा, कांग्रेस पर लगाया आरोप

    September 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    एमपी के स्कूल में बच्चों से मसाज करवा रहे थे गुरू जी, जांच के आदेश

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सांसद सुमित्रा वाल्मिकी से अभद्रता, केयर टेकर निलंबित

    July 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया

    July 31, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पंचायत चुनाव – पुलिस की लाठीचार्ज के डर से अधेड़ की कुएं में कूदने से मौत

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    उमा भारती का तंज, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में, कांग्रेस अब समाप्त हो गई है

    August 25, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    MP: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1687, अब तक 203 लोग हुए ठीक

  • खेल

    Asia Cup : रोहित-धवन की बदौलत भारत ने पाक को दी करारी शिकस्त, 162 रनों पर समेटा

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शिवराज का प्रियंका पर हमला, बोले-जो लोग बेल पर है, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010