anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›सेवढ़ा में रतनगढ़ वाली माँ का अद्भुत लोक बनेगा, इसी साल खुलेगा सीएम राइज स्कूल

सेवढ़ा में रतनगढ़ वाली माँ का अद्भुत लोक बनेगा, इसी साल खुलेगा सीएम राइज स्कूल

By anupamsavera.com
August 23, 2023
52
0
Share:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सेवढ़ा क्षेत्र में रतनगढ़ वाली मैया का अद्भुत लोक बनाया जायेगा। इसके लिये 5 करोड़ की राशि भिजवाई जायेगी। उन्होंने सेवढ़ा नगर के विकास के लिये भी 5 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की और कहा कि नया बस-स्टेण्ड और नगर पालिका भवन भी बनाया जायेगा। सेवढ़ा में इसी साल सीएम राइज स्कूल खुलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज दतिया जिले के सेवढ़ा में जन-दर्शन के दौरान लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये 159 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बाँधी और एक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का गौरव चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला है। देश और प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों को सशक्त बनाने के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह/निकाह योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को उनका सम्मान और हक दिया जा रहा है। योजना में मिलने वाले 1000 रूपये केवल राशि नहीं, बल्कि बहनों का सम्मान और अधिकार है। योजना से अभी सवा लाख बहनें जुड़ी हैं, अभी और बहनें जुड़ेंगी। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3000 रूपये की जायेगी।

श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहनों को सशक्त बनाने के लिये स्थानीय निर्वाचन में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आज बड़ी संख्या में बहनें पंचायत एवं नगरीय निकायों में सरकार चला रही हैं। पुलिस में बड़ी संख्या में बेटियाँ हैं। संबल योजना में बहनों को 16 हजार रूपये प्रसूति सहायता दी जाती है। मध्यप्रदेश में बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। आजीविका मिशन के माध्यम से हर बहन की आय कम से कम 10 हजार रूपये महीना करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की जिंदगी बदलने के लिये सरकार चला रहा हूँ। गरीबों को नि:शुल्क अनाज के साथ ही पक्का आवास भी दिलवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जो हितग्राही छूट गये हैं, ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को सीएम आवास योजना बनाकर आवास स्वीकृत किये जायेंगे। सभी गरीबों को रहने की जमीन का पट्टा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि- “आज जन-दर्शन के दौरान सेवढ़ा में विशाल जन-समुदाय ने मुझे जो प्यार, आशीर्वाद दिया है, मेरे प्रति जो अटूट विश्वास प्रकट किया है, उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। आपकी जिंदगी में खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास करूंगा”। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 27 तारीख को दोपहर एक बजे वे भोपाल से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे और राखी भी बंधवायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी अपने बच्चों को पढ़ायें और आगे बढ़ायें। सरकार उनकी पढ़ाई के लिये हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। साइकिल के लिये 4500 रूपये दिये जाते हैं। अब सरकार 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले छात्र और छात्रा को स्कूटी प्रदान कर रही है। बारहवीं कक्षा पास विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में प्रशिक्षण के साथ 8 हजार रूपये महीना स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरवा रही है।

केन्द्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान सेवढ़ा में विकास और प्रगति की वर्षा लेकर आये हैं। यहाँ 159 करोड़ रूपये के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। दतिया में एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया जा चुका है। सिंधु नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान देश की एक-एक महिला को सशक्त बनाने के लिये संकल्पित हैं और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।

सांसद श्रीमती संध्या सुमन राय ने भी संबोधित किया। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी, श्री सुरेन्द्र सिंह बुधोलिया, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों सहित जन-समुदाय उपस्थित था।

Previous Article

मिशन मून: भारत इतिहास रचने को तैयार, ...

Next Article

आज का दिन भारत के लिए गौरव ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    अविश्वास प्रस्ताव पर बहस आज, ये होता क्या है:कौन-कितनी देर बोलेगा, क्या PM जवाब देने को मजबूर

    August 8, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में वन मंत्री और अफसर के बीच शीतयुद्ध में उलझीं डेढ़ सौ से ज्यादा फाइलें

    November 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    किसान आंदोलन ले सकता है सांप्रदायिक रंग, शिवराज सरकार की उड़ी नींद

    May 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP : शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास प्राथमिक शिक्षकों को अभी भी नियुक्ति का इंतजार , शिक्षकों ने दी परिवार ...

    February 13, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    एमपी के स्कूल में बच्चों से मसाज करवा रहे थे गुरू जी, जांच के आदेश

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    बहनों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए बनी है लाड़ली बहना सेना

    July 11, 2023
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान: बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य

  • मध्यप्रदेश

    जिला सरकार को मिलेगा वृद्धा पेंशन से लेकर प्रधानमंत्री आवास देने का अधिकार, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    एम्स भोपाल में ‘किशोर क्लीनिक’ शुरू:हर महीने के दूसरे और चौथे गुरुवार को खुला रहेगा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010