anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›Shivraj Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी! कर्मचारियो को मिलेगी बड़ी सौगात

Shivraj Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी! कर्मचारियो को मिलेगी बड़ी सौगात

By anupamsavera.com
July 12, 2023
45
0
Share:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें लाडली बहना योजना में आयु सीमा में संशोधन, जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का मानदेय तीन गुना बढाने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण की नई नीति, क्षमता निर्माण नीति जैसे आदि इन प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

सीएम मंत्रियों को दे सकते है अहम निर्देश
इस कैबिनेट मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर मंत्रियों को कई अहम निर्देश दे सकते हैं। कई कई विषयों पर चर्चा भी हो सकती है। शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के आखिरी सत्र के मद्देनजर CM शिवराज मंत्रियों को सत्र सहज रूप से चलाने की बात कह सकते हैं। साथ ही विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब देने के लिए कह सकते हैं।

इन अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
कर्मचारियों के प्रशिक्षण की नई नीति का प्रस्ताव। प्रदेश में 22 साल बाद कर्मचारियों के लिए ये बदलाव होगा।
क्षमता निर्माण नीति 2023 का प्रस्ताव।इसमें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य क्षमता निर्माण परिषद का गठन किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी के नाम से दस करोड़ रुपये का बजट रखा जाएगा।
प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए 11 जुलाई 2001 में प्रशिक्षण नीति लागू की गई थी। केंद्र सरकार वर्ष 2012 में संशोधित नीति लागू कर चुकी है, पर प्रदेश में पुरानी नीति ही चली आ रही है। इसमें लोक सेवकों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया है।नीति के दायरे में प्रथम श्रेणी, संविदा से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी आएंगे। बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण के कार्यक्रम होंगे। विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं की सेवाएं ली जाएंगी।
प्रत्येक पांच वर्ष में नीति की समीक्षा होगी। प्रत्येक विभाग के वेतन मद में उपलब्ध बजट में से एक प्रतिशत राशि से मिशन कर्मयोगी नाम से बजट शीर्ष बनाया जाएगा, जो दस करोड़ रुपये का होगा।
प्रत्येक जिले में एक-एक बालक/बालिका समरसता छात्रावास के भवन निर्माण के लिए 370 करोड़ रुपए की स्वीकृति
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रता आयु 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव आज कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।चुंकी 25 जुलाई से आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होना है, इसमें जिनके पास ट्रैक्टर है, उन्हें भी प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाने का प्रविधान होगा। अभी एक करोड़ 25 लाख विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
मध्‍य प्रदेश के जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पंच व उप सरपंचों को अब तीन गुना मानदेय मिलेगा। मानदेय और अन्य भत्तों में वृद्धि करने की सीएम की घोषणा केे बाद आज कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इस वृद्धि से सरकार पर प्रतिवर्ष 56 करोड़ 38 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। बता दें, सरपंचों का मानदेय पिछले साल दिसंबर में ही बढ़ाया जा चुका है। उन्हें पहले प्रतिमाह 1750 रुपये मिल रहे थे। इसे बढ़ाकर 4250 रुपये कर दिया गया था।

Previous Article

रख विश्वास तू है शिव का दास, ...

Next Article

Shivraj Cabinet Meeting : सीएम शिवराज सिंह ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान पर पत्थर फेंकने के आरोप में 9 गिरफ्तार, BJP ने कहा- कांग्रेस के पदाधिकारी

    September 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की मौत, इनके पिता भी संक्रमित

    April 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    63 साल का हुआ मध्यप्रदेश, कमलनाथ सरकार ने उत्‍सव के लिए झोंकी ताकत

    November 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    रोड शो के साथ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कोलारस में भरा नामांकन

    January 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मौन धारण कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन… अड़चनों को देखते हुए BJP ने तैयार किया प्लान B

    April 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मिश्रा बोले- राजमाता की पेशी है, कांग्रेस को अपराध को उत्सव बनाना आता है

    July 21, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    MP News : युवाओं के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, इस योजना में काम सीखने के बदले मिलेंगे पैसे

  • खेल

    ICC WC 2023 South Africa Vs Netherlands : नीदरलैंड की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से दी मात

  • मध्यप्रदेश

    इंदौर में शिवकथा 23 अगस्त से, शोभायात्रा निकलेगी:शिव की महिमा का प्रसंग होगा, 27 अगस्त को खाटूश्याम की भजनसंध्या होगी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010