anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मंत्रियों-विधायकों को 90 दिनों तक चैन से नहीं बैठने दूंगा: शिवराज

मंत्रियों-विधायकों को 90 दिनों तक चैन से नहीं बैठने दूंगा: शिवराज

By anupamsavera.com
June 28, 2018
130
0
Share:

भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने भाजपा के विधायकों से कहा है कि आप सिर्फ योजनाएं याद रखिए। उनके क्रियान्वयन की चिंता करिए और जनता में चर्चा करिए। कार्यकर्ताओं को भी योजनाओं के प्रति प्रोत्साहित करिए। आने वाला कल फिर तुम्हारा है। दुनिया की कोई ताकत हमें चौथी बार मध्यप्रदेश में सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। क्योंकि मध्यप्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जिनकी संवेदनशीलता के कारण समाज में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जबरदस्त सहानुभूति है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल एक अद्भुत, अनोखी योजना है। इसे जनता के बीच ठीक से ले जा सकें तो हमें विराट विजय की ओर बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता। बिजली बिल माफी और संबल योजना के कार्ड होल्डर से 200 रूपए फ्लेट बिजली शुरू करना अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्य है। अगर 200 रूपए से अधिक का बिल आएगा तो उसका भुगतान सरकार करेगी। योजना के तहत एक किलो वाट तक का उपभोग उपभोक्ता कर सकता है। यह सरल बिजली बिल योजना 3 जुलाई को योजना का भोपाल से शुभारंभ होगा और अगस्त से 200 रूपए बिल आएगा। योजना के लिए संबल में पंजीयन, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर में से कोई एक चलेगा। बकाया बिजली माफी योजना भी सरकार लेकर आयी है। सारे बिल माफ होंगे और सभी पुराने प्रकरण समाप्त कर दिए जाएंगे। योजना के स्मार्ट कार्ड 10 जुलाई से मिलना प्रांरभ होंगे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्य सभी स्थानों पर संपन्न होंगे। छात्र-छात्राओं की फीस भरने का काम भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा। एक स्थान पर मैं स्वयं रहंूगा, बाकी स्थान पर सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे। 4 जुलाई को स्वरोजगार मेले लगाकर केन्द्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस दिन 1 लाख से अधिक नौजवानों को एक साथ लोन बांटेंगे। 2 जुलाई को विकास पर्व के तहत अनंत कुमार सिंचाई योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। 6 जुलाई को पीयूष गोयल पेयजल योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। 7 जुलाई को शहरी विकास, 9 जुलाई को उर्जा विकास, 11 जुलाई को निर्मित भवनों का एक साथ उद्घाटन और 12 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह योजनाएं 1 लाख 10 हजार करोड रूपए की है। आने वाले तीन महीने अर्थात 90 दिनों तक न मैं चेन से बैठंूगा और न आप लोगों को बैठने दूंगा।

फसल बीमा का 5300 करोड़ रूपए खाते में जाना है। इसका भी कार्यक्रम करेंगे। 23 जुलाई को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में प्रवेश महोत्सव मनाया जाएगा। भू-राजस्व संहिता में व्यापक संशोधन किए गए हंै, अब बंटवारे में कोई फीस नहीं लगेगी। डायवर्सन राशि की रसीद ही डायवर्सन का आदेश होगा। बटाई अथवा ठेके पर खेती करने वाले का कब्जा नहीं होगा। लाडली लक्ष्मी योजना का कानून बना दिया गया है, इसमें अब कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कहने का अर्थ यह है कि आपके पास बेशुमार हथियार है। सीना तानकर गर्व के साथ आगे बढ़ो। इतनी-सी बात समझने की है कि यदि हम हथियार चलाएंगे नहीं तो मैदान मारेंगे कैसे। सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र में दिन रात 24 घंटे काम में जुट जाए। संबल योजना का रोज कहीं न कहीं गरीबों के साथ कोई न कोई कार्यक्रम कीजिए। लोग आपके साथ खड़े हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि जहां तक कांग्रेस की बात है तो कांग्रेस का जमीन पर कुछ नहीं बचा है। हमें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बूथ की कल्पना के साथ उतरना है। सिर उंचा करके जाइए, हिम्मत से चुनाव मैदान में जाइए। रामलाल भाजपा विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से विधायकों ने कहा कि मंत्री प्रभार वाले जिलों में समय नहीं देते इस पर रामलाल ने मंत्रियों की खिंचाई करते हुए कहा कि मंत्री प्रभार वाले जिलों में ज्यादा से ज्यादा समय दें और अगले एक सप्ताह में मंत्री प्रभार वाले जिले का भ्रमण करेंं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मेरा प्रवास हो रहा है और वहां की टोली से चर्चा हो रही है। भाजपा में कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, उसका महत्व होता है। साथ ही संगठन चुनाव लड़ाने का काम करता है। अपने कार्यकर्ताओं की संपूर्ण चिंता करने का हमारा स्वभाव रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास हुआ है। जनता हमारे साथ है। हमें अपने माइक्रो मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना पड़ेगा। जनआशीर्वाद यात्रा में हर स्थान से सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में शामिल होंगे ऐसी सूचनाएं आ रही हैं, यह हमारे लिए शुभ संकेत है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हों।

Previous Article

करना चाहते हैं कम टैक्स का भुगतान, ...

Next Article

BJP का मिशन बंगाल: पुरुलिया में शाह ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज कैबिनेट: मंत्री पद के अहम दावेदार हैं ये 17 नेता, क्या है इनकी ताकत कहां पड़ रहे कमजोर

    April 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आज से मिलेंगे भोपाल-हबीबगंज स्टेशन से रेल टिकट, रिफंड 25 मई से मिलेगा

    May 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सिंघार ने रोकी तबादला बोर्ड के निर्णय की फाइल

    November 20, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशराजनीति

    जेपी नड्‌डा भोपाल पहुंचे:थोड़ी देर में MP चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे

    November 11, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सीएम से छात्रों ने पूछा, कब खत्म होगा आरक्षण का भूत?

    February 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सीएम शिवराज ने लोगों से की अपील, घर में ही रहकर मनाएं रामनवमी

    April 2, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    स्पाइसजेट की उड़ान में मिलेगी मुफ्त Wi-Fi की सुविधा!

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    PM Modi: सिकल सेल उन्मूलन मिशन की पीएम मोदी आज करेंगे शुरुआत; रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन

  • मना॓रंजन

    सुजैन खान ने दी ऋतिक रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘तुम एक अच्छे पिता हो’

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010