anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›आखिर क्या है शिवराज की नया चुनावी दांव, जानिए किसको मिलेंगे 167 करोड़ के लैपटॉप

आखिर क्या है शिवराज की नया चुनावी दांव, जानिए किसको मिलेंगे 167 करोड़ के लैपटॉप

By anupamsavera.com
June 12, 2018
98
0
Share:

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नया चुनावी दांव चला है। उन्होंने पिछड़ों को साधने के लिए पहले नियम बनाए और बाद में अब अगड़ों को भी साथ लेने के लिए नियमों में संशोधन कर दिया है। हालांकि इस संशोधन से पहले सरकार को खासी किरकिरी भी करानी पड़ी थी। दरअसल, मामला है मेधावी बच्चों को लैपटॉप बांटने का।

सरकार ने यह योजना शुरू की हुई है, इसमें सामान्य जातियों के बच्चों के लिए 85 फीसदी से अधिक नंबर आने पर पात्रता है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों के लिए यह नंबरों की पात्रता घटकर 75 फीसदी रह जाती है। हालांकि सरकार की किरकिरी होने के बाद इन नियमों में संशोधन कर दिया गया है। अब सभी बच्चों के लिए 75 फीसदी की ही पात्रता घोषित कर दी गई है।

दरअसल, पिछले दिनों बच्चों से सीधे संवाद के दौरान एक बच्चे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यही सवाल कर दिया था। बच्चे ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि मेरे साथ एक बच्चे को 75 फीसदी नंबर लाने पर ही लैपटॉप दे दिया गया। जबकि मेरे 84 फीसदी नंबर आने के बाद भी सरकार ने पात्रता मानने से इनकार कर दिया। बच्चे के इस सवाल के बाद मुख्यमंत्री अगड़ी जातियों के निशाने पर आ गए थे। सपाक्स संगठन ने बच्चे का सम्मान कर आग में घी डालने का काम किया। इसके बाद सरकार लगातार निशाने पर आ रही थी।

आरक्षण के मसले पर घिरी सरकार के लिए यह एक नई चुनौती थी। तत्काल समाधान निकाला गया और सभी बच्चों के लिए पात्रता समान करने की तैयारी शुरू की गई और मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसकी घोषणा भी कर दी। हालांकि अभी ऐसे बच्चों को लैपटॉप मिलना शुरू नहीं हुए हैं। लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इस महीने के आखिर तक सभी बच्चों को लैपटॉप की राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

चुनावी फायदा उठाने की तैयारी
सरकार ने उन सभी जातियों के बच्चों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने 12वीं की कक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक नंबर हासिल किए हैं। विभाग का दावा है कि करीब 67 हजार ऐसे बच्चों का चयन किया गया है, जिन्हें अब लैपटॉप दिया जाएगा। ऐसे में सरकार ने भी इसका चुनावी फायदा उठाने की तैयारी शुरू कर ली है। अब संभाग स्तर पर आयोजन कर लैपटॉप की राशि का वितरण किया जाएगा। सरकार इस बहाने चुनावी फायदा लेना चाह रही है। वह बताना चाह रही है कि वह सभी जातियों को बराबर का भाव रखती है।

सीधे 67 हजार घरों को प्रभावित करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के चुनाव प्रबंधन की टीम ने भी इसे बेहतर बताया है। यही वजह है कि अब हर संभाग मुख्यालय पर कार्यक्रम करने के बारे में निर्णय किया गया है। सरकार इन बच्चों को करीब 167 करोड़ रुपए बतौर लैपटॉप बांट रही है। ऐसे में सीधी कोशिश यह है कि इन 67 हजार घरों तक सीधे पहुंच बनाई जाए और इसका फायदा आने वाले महीनों में होने वाले चुनाव में लिया जाए।

Previous Article

IND vs AFG: टीम इंडिया को लगा ...

Next Article

पीएम मोदी की सुरक्षा और कड़ी होगी, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    किसान कर्जमाफी को कृषि मंत्री ने बताया घोटालेबाजी, कहा- ”राहुल और कमलनाथ पर दर्ज कराउंगा केस”

    April 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    गैस के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    July 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बढ़ाई छुट्टियां, अब 20 जून से ...

    June 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की आशा के बुलंद हौसले की तारीफ

    August 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कंप्यूटर बाबा की कमलनाथ सरकार से नई मांग, हेलिकॉप्टर के बाद अब मंत्रालय में मांगा कमरा

    June 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह ने किया ये सबसे बड़ा पाप, प्रदेश के शिक्षकों के लिए दे गए बड़ी सौगात

    August 3, 2018
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कु. खुशी के परिवार को लाडली लक्ष्मी योजना से पढ़ाई की चिंता समाप्त (खुशियों की दास्तां)

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मजदूरों को चप्पल पहनाई.

  • देश

    मैं एक तमिल बच्चा हूं, इस धरती पर हमारा खून एक साथ है – राहुल गांधी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010