anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›शिवराज की दो टूक, पिछली बार दस मंत्री हारे थे, अभी वक्त है, परिश्रम करो

शिवराज की दो टूक, पिछली बार दस मंत्री हारे थे, अभी वक्त है, परिश्रम करो

By anupamsavera.com
May 2, 2018
139
0
Share:

एक दिन पहले मंत्रियों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 घंटे के भीतर ही दोबारा मंत्रियों को बुलवा लिया। सीएम हाउस में मंगलवार दोपहर 2 बजे से बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को स्पष्ट कर दिया कि वे क्षेत्र के साथ प्रभार के जिलों का भी पूरा ध्यान रखें। महीने में सात दिन जिलों में रहें। एक विधानसभा में एक दिन दें। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो और कम से कम 400-500 लोगों के साथ भोजन भी करें। परिश्रम करेंगे तो चुनाव में भी ठीक रहेगा। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे दो टूक कहा कि पिछली बार (2013 के विधानसभा चुनाव) 10 मंत्री चुनाव हार गए थे। मैंने खुद हरिशंकर खटीक, अजय विश्नोई और बृजेंद्र प्रताप सिंह से कहा था कि क्षेत्र बदल लो। विश्नोई तो कह रहे थे कि 30 हजार वोटों से जीतेंगे। इसलिए अभी से ध्यान रखें।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री यह बोलते समय वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार को देख रहे थे। बैठक के बाद इसकी चर्चा भी रही। बैठक के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री नहीं पहुंचे। इसमें गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे सिंधिया, कुसुम मेहदेले, माया सिंह और संजय पाठक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्यों नहीं पहुंचे, उनके बारे में पता करके मुझे बताएं। एक दिन पहले सोमवार को सीएम हाउस में विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक में भी कई विधायक नहीं थे। तब भी मुख्यमंत्री ने यही बात कही थी कि नहीं आने वाले विधायकों के नाम बताएं। मुख्यमंत्री के इस तल्ख रूख की पार्टी के भीतर काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि सीएम सचिवालय से कुछ मंत्रियों को फोन भी किए गए, लेकिन वे नहीं पहुंचे। मंत्रियों को बैठक की सूचना सोमवार रात 11 बजे दी गई थी।

चुनाव का समय आ गया, टूट पड़ो

चुनाव का समय आ गया है, टूट पड़ो। आप ही लोग हैं जो पूरी ताकत से लग सकते हैं। कम से कम प्रभार के जिलों पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में श्रमिकों और असंगठित मजदूरों के बड़े कार्यक्रम हैं। मई से जून तक विकास यात्राएं हैं।

सोमवार रात 11 बजे सूचना मिली कि मंगलवार दोपहर दो बजे है बैठक

इधर… प्रदेश अध्यक्ष की

बैठक में पार्षद नहीं आए

पार्टी के कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को भोपाल की बैठक बुलाई। कुल 55 पार्षदों में से सिर्फ 8 ही पहुंचे। यह देख राकेश सिंह नाराज हो गए। साथ ही कहा कि यह ठीक नहीं है। लिहाजा बुधवार को दोबारा पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार की बैठक में मंडल के लोग पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने हमेशा संपूर्ण क्षमता का परिचय दिया है, जिसकी चर्चा होती है। अमित शाह के कार्यक्रम को गरिमा और भव्यता देने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित होना है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत व रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Previous Article

बोको हराम के धमाकों से दहला नाइजीरिया, ...

Next Article

15 साल बाद पाकिस्तान में खेलने पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    निर्दलीय प्रत्याशी को उसके दफ्तर से साथ ले गए शिवराज, समर्थक को आया हार्ट अटैक

    November 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    टीकमगढ़ में वोटिंग को लेकर MLA राकेश गिरी व पूर्व मंत्री यादवेंद्र बुंदेला समर्थकों में मारपीट

    July 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP By Election से पहले ताई-भाई और साईं को साधने में जुटे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, मालवा का करेंगे धुआंधार दौरा

    August 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    युवाओं के लिए जरूरी खबर, हर महीने मिलेंगे 8 हजार रुपए, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    गुना में आरएसएस का युवा स्वयंसेवक शिविर 31 जनवरी से, मोहन भागवत शामिल होंगे, भोपाल में भी 3 दिन करेंगे ...

    January 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    चुनाव हारे पूर्व सरपंच का तांडव़

    June 29, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    लंबित शिकायतों का परीक्षण कर, शीघ्र समाधान करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • खेल

    World Cup: रोहित शर्मा दुनिया के बेस्ट बैट्समैन, अगले 3 मैच में ऐसी ही फॉर्म में रहने की उम्मीद: कोहली

  • विदेश

    हर साल लेनी पड़ सकती है वैक्सीन, Pfizer ने जताई तीसरे डोज की संभावना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010