anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की स्वाभाविक प्रतिभा को प्रकट करना : मुख्यमंत्री श्री चौहान

शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की स्वाभाविक प्रतिभा को प्रकट करना : मुख्यमंत्री श्री चौहान

By anupamsavera.com
December 6, 2022
59
0
Share:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यार्थियों की स्वाभाविक प्रतिभा को प्रकट करना शिक्षा का उद्देश्य और शिक्षकों का धर्म है। स्कूल शिक्षा का “अनुगूंज” कार्यक्रम इस उद्देश्य को बखूबी पूरा करता है। यहाँ पर लगाई गई प्रदर्शनी में बच्चों की कलाकृतियाँ देख कर मैं अभिभूत हूँ। उनके द्वारा बनाये गये मिट्टी के खिलौने, पेंटिंग्स, फोटोग्राफ्स और अन्य कलाकृतियाँ अद्भुत हैं। ये बच्चे श्रेष्ठ फोटोग्राफर, कलाकार, वैज्ञानिक, संगीतकार आदि बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग के दो दिवसीय “अनुगूंज” कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा प्रणाली लागू हुई है। हम शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगे। पहले मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में 17वें स्थान पर था, अब 5वें स्थान पर आ गया है। मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में वह दिन भी आयेगा जब लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में डालेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही स्कूल शिक्षा एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में 50 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक एवं अन्य सुविधाएँ दी जायेंगी। अगले 3 वर्षों में सीएम राइज स्कूल अन्य विद्यालयों को मात कर देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि हम साधारण मानव नहीं, ईश्वर के अंश हैं, अनंत शक्तियों के भण्डार हैं। अपनी शक्तियों को पहचानो। शिक्षा व्यक्ति की आंतरिक क्षमता को प्रकट करने का अवसर प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप दिया जा रहा है, साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रवेश पर उनकी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भर रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को केवल पढ़ाई के लिये ही न कहे, बल्कि उनकी रूचि अनुसार खेल-कूद एवं कला के क्षेत्र में भी प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों के साथ मिल कर नारे लगाये- “हम खेलेंगे कूदेंगे-आसमान को छू लेंगे हम पढ़ेंगे-लिखेंगे आसमान को छू लेंगे।”

सीहोर जिले में शिक्षक कर रहे हैं अनूठा नवाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि सीहोर जिले के शिक्षक मिल कर एक अनूठा नवाचार कर रहे हैं। उनके द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लॉस बने। इसके लिये शिक्षक अपने स्तर पर राशि एकत्र कर रहे हैं और ग्रामीणों से भी मदद ले रहे हैं। उनका प्रयास है कि बिना सरकारी मदद के सभी स्कूलों में टेलीविजन लगा कर स्मार्ट क्लॉस बनाई जाये। यह एक क्रांति है और शिक्षकों की ललक है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षा को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अनुगूँज कार्यक्रम से सरकार कला और शिक्षा को जोड़ कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हमारे बच्चों की प्रतिभाओं का विकास हो रहा है और वे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रहे हैं। अपनी कला से मध्यप्रदेश के विद्यार्थी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश पूरे देश में पहुँचा रहे हैं। इस वर्ष से संभाग स्तर पर भी यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। उन्होंने विद्यार्थी विनीत गायत्री सिंह (नृत्य), जान्हवी राघव (नाट्य कला), अभय खरे (नाट्य कला) की कला की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियों को देखा और सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत भी की। अनुगूँज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी, जिन्हें मुख्यमंत्री सहित उपस्थितजन ने सराहा। अतिथियों का स्वागत प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने किया। आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने आभार माना। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और नगर निगम भोपाल के सभापति श्री किशन सूर्यवंशी सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Previous Article

चुनावी मोड में कांग्रेस:राजस्थान समेत 3 राज्यों ...

Next Article

शारीरिक संबंध बनाने के लिए नाबालिग की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    एमपी में अक्टूबर से हर लालड़ी बहना को मिल सकते हैं 1250 रुपये, ऐसे करें आवेदन

    July 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP में 6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी:ग्वालियर-जबलपुर में 6 डिग्री तक आएगा टेम्प्रेचर; इंदौर-भोपाल में 8 डिग्री तापमान

    December 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनाव 2018: BJP को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शिवराज सिंह के साले संजय सिंह

    November 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    लाड़ली बहने, बच्चों की शिक्षा, बीमा, पोषण पर खर्च करेंगी योजना की राशि

    July 11, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जबलपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए 113 करोड़ रुपए

    July 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस ने खतरे में डाली करोड़ों जिंदगी! शिवराज की सक्रियता से प्रशासन हुआ सख्त

    April 3, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ऑटो एक्सपो 2018 में मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च की मेबैक S650, BS-VI मानकों से है लैस

  • देश

    राहुल कनेक्ट ऐप, – राहुल के साथ पार्टी कैडर के संपर्क में रहने के लिए ऐप

  • खेल

    IPL : MI vs CSK- मुंबई इंडियंस ने जीत से रोका चेन्नै का विजय रथ



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010