anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›CM ने CMHO को हटाया; हाईकोर्ट ने दिया स्टे:जिसे मंच से हटाया, फिर सस्पेंड किया, वो दोनों बार स्टे ऑर्डर ले आया

CM ने CMHO को हटाया; हाईकोर्ट ने दिया स्टे:जिसे मंच से हटाया, फिर सस्पेंड किया, वो दोनों बार स्टे ऑर्डर ले आया

By anupamsavera.com
December 22, 2022
56
0
Share:

जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑन द स्पॉट निलंबन के एक आदेश पर स्टे ऑर्डर दिया है। इतना ही नहीं, इस एक्शन के लिए राज्य सरकार को नोटिस भी दिया है। मामला छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीसी चौरसिया का है। सीएम ने उनको 10 दिन पहले मंच से ही निलंबित करने के आदेश दिए थे।

निलंबन आदेश को चौरसिया ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने सस्पेंशन पर रोक लगाते हुए स्टे ऑर्डर दिया है। यह दूसरी बार है जब चौरसिया को हाईकोर्ट से राहत मिली है। इससे पहले CM ने उन्हें पद से हटा दिया था, तब भी चौरसिया हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे।

पहली बार रामाकोना में छीना था प्रभार

बात 23 सितंबर की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तब रामाकोना में जनसेवा कार्यक्रम में पहुंचे थे। तब उन्होंने मंच पर ही CMHO चौरसिया को बुलाया था। उनसे पूछा था- आयुष्मान कार्ड बनाने में देरी क्यों हो रही है? कितने हितग्राहियों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल पाया? इसका जवाब CMHO नहीं दे पाए थे। इस लापरवाही पर CM ने तत्काल उन्हें CMHO के प्रभार से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के पद पर छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में नियुक्त किया गया था, लेकिन चौरसिया हाईकोर्ट पहुंच गए थे, जहां से उन्हें स्टे मिल गया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा अपना पद संभाल लिया था।

दूसरी बार बिछुआ में मंच से सस्पेंड किया

छिंदवाड़ा के बिछुआ में 9 दिसंबर को हितग्राही सम्मेलन हुआ था। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। CM ने जब CMHO चौरसिया को कार्यक्रम में देखा तो उनके मौजूद होने का कारण पूछा। CM को हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मंच से ही CMHO को सस्पेंड करने का ऑर्डर दे दिया।

CMHO डॉ. जीएस चौरसिया। CM ने मंच से उन्हें निलंबित करते हुए कहा था- पिछली बार जब मैं आया था, तो आयुष्मान कार्ड को लेकर CMHO को हटाने के आदेश जारी किए थे। वे इस पर स्टे ले आए और फिर से छिंदवाड़ा में पोस्टिंग करा ली। यह लापरवाही है।
हाईकोर्ट में CMHO ने ये दलील दी…

CMHO बुधवार को दोबारा स्टे ऑर्डर लेकर आ गए। हाईकोर्ट में अपने निलंबन को लेकर डॉ. जीएस चौरसिया ने याचिका दायर की थी। बताया था कि उन्हें दो बार सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच नहीं हुई। इसके अलावा सीनियोरिटी होने के बावजूद भी उनके जूनियर अधिकारियों को CMHO का प्रभार दिया गया था। हाईकोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद छिंदवाड़ा जिले के CMHO को राहत दी है।

कमलनाथ ने कहा था- नौटंकी कर रहे शिवराज

6 दिन पहले कमलनाथ छिंदवाड़ा आए थे। CM शिवराज के ऑन द स्पॉट सस्पेंशन एक्शन पर कमलनाथ ने कहा था- ये दिखाने के लिए उनकी नाटक-नौटंकी है। मंच पर तो कह देंगे कि मैंने सस्पेंड किया, पर क्या कागजों में किया? ये अब बौखलाए हुए हैं, कोई न कोई उपाय ढूंढ रहे हैं मीडिया में रहने के लिए। मैं हमेशा कहता हूं कि इनके पास बचा है पुलिस, पैसा और प्रशासन।

Previous Article

कोरोना में इस्तेमाल होने वाली पैरासीटामॉल, एमोक्सीसिलिन ...

Next Article

ड्रोनआचार्य में मिल सकता है दोगुना मुनाफा:ड्रोन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    Lok Sabha Elections: बीजेपी की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी, 65 मुस्लिम बहुल जिलों में पहुंचने का है ये प्लान

    March 16, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने भी किया ...

    November 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी माहौल तेज, संजय राउत के शिंदे की सरकार गिरने वाले दावे के बाद ...

    April 24, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    धार मॉब लिंचिंग: कमलनाथ सरकार ने गठित की एसआईटी, मृतक के परिजनों को मुआवजा

    February 6, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक लामबंद

    May 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर प्रतिबंध के लिए समर्थन मांगा, कहा- एयरपोर्ट पर जांच होती है तो धर्म आड़े नहीं ...

    May 1, 2019
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    बाढ़ पीड़ितों की मदद पर बोले अक्षय- ‘कहाँ लेकर जाना हैं इतना पैसा..’

  • खेल

    हर्षल ने अपने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता:वॉर्नर 21 बॉल में 29 रन बनाकर आउट; ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे

  • खेल

    आज स्मिथ को विराट से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010