anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›चिकित्सकों का कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका से कहीं बड़ा है – मुख्यमंत्री श्री चौहान

चिकित्सकों का कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका से कहीं बड़ा है – मुख्यमंत्री श्री चौहान

By anupamsavera.com
August 18, 2023
44
0
Share:

जीवन बचाने और रोगों से मुक्त करने की क्षमता रखते हैं चिकित्सक
हम ऐसी स्थिति निर्मित करें कि कोई भी इलाज के बिना नहीं रहें
शीघ्र ही होगी डॉक्टर्स पंचायत
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों और विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम और आप मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसी स्थिति निर्मित करें कि कोई गरीब और जरूरतमंद इलाज के बिना नहीं रहें। उसका सही उपचार हो और वह स्वस्थ हो। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की आश्वस्ति मैं देता हूँ और चिकित्सकों से बेहतर सेवा देने का वचन अपेक्षित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, हम प्रदेश में आयुष्मान भारत का यूनिवर्सल कव्हरेज करेंगे, जो परिवार आर्थिक रूप से संपन्न हैं उन्हें छोड़कर सभी के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जटिल बीमारियों के उपचार पर बहुत अधिक खर्च होता है, ऐसी स्थिति में लोगों को यह भरोसा देना जरूरी है कि बीमारी के समय सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान समत्व भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नवनियुक्त चिकित्सकों और विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के कार्यक्रम में चिकित्सकों से संवाद कर रहे थे।

83 शिशु रोग, 76 सर्जन तथा 128 दंत शल्य चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज 83 शिशु रोग तथा 76 सर्जन विशेषज्ञों, 128 दंत शल्य चिकित्सकों, सहायक माइक्रो बायोलाजिस्ट पद पर 2, सहायक लोक विश्लेषक के 6 तथा सहायक औषधि विश्लेषक 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों, विशेषज्ञों आदि को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्वस्थ शरीर देश, समाज और दुनिया बनाता है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका अर्जन से कहीं बड़ा है। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि लोगों का जीवन बचाने और उन्हें रोगों से मुक्त करने का काम आपके हाथों में है। आप अपने कार्य को इस भावना से संचालित करेंगे तो जीवन में सदैव आनंद और प्रसन्नता बनी रहेगी। लोग आपका सम्मान भी करेंगे और पूजेंगे भी। शासकीय चिकित्सालयों में प्राय: गरीब, निम्न मध्यम वर्गीय और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग आते हैं। हमारा प्रयास है कि हम उचित रूप से इलाज की व्यवस्था संचालित करें। स्वस्थ शरीर देश, समाज और दुनिया बनाता है। बिना स्वास्थ्य के व्यक्ति अपने किसी भी संकल्प को पूरा नहीं कर सकता। अत: डॉक्टरों द्वारा की गई सेवा सबसे बड़ी सेवा है। दूसरे की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

मैं राजनीति में नहीं आता तो डॉक्टर ही बनता – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे लिए भी मध्यप्रदेश की जनता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हम कितने भी बड़े अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान खोल लें, लेकिन इन संस्थाओं की आत्मा आप चिकित्सक ही हैं। कोविड काल में शासकीय चिकित्सालयों और चिकित्सकों द्वारा की गई सेवा का सभी ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर मैं राजनीति के क्षेत्र में नहीं आता तो निश्चित रूप से डॉक्टर ही बनता।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिजिटली जारी किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि 925 और चिकित्सकों का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया है। शीघ्र ही चिकित्सकों की समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा के लिए डॉक्टर्स पंचायत आयोजित की जाएगी मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राजीव कनेरिया, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार कौल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा वर्शी, डॉ. इंद्रजीत, दंत्त शल्य चिकित्सक डॉ. शिवानी राय, डॉ. धीरज भईया जी दुपारे, डॉ. रितु शर्मा, सहायक माइक्रो बायोलॉजिस्ट श्री अंशुल शर्मा, सहायक औषधि विश्लेषक सुश्री ममता और सहायक लोक विश्लेषक सुश्री चंद बैगा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शेष अभ्यर्थियों को सिंगल क्लिक से डिजिटली नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर : मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। शासकीय चिकित्सालयों के कायाकल्प, पैथॉलॉजी जाँचों की व्यवस्था, पर्याप्त बेड की उपलब्धता से प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री डॉ. चौधरी ने नवनियुक्त चिकित्सकों तथा विशेषज्ञों को नवीन उत्तरदायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, अन्य अधिकारी तथा नव नियुक्त विशेषज्ञ और चिकित्सक उपस्थित थे।

Previous Article

चिकित्सकों का कार्य सामान्य नौकरी या आजीविका ...

Next Article

शहडोल में 23 अगस्त को स्कूटी वितरण ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    डिलिवरी के बाद डॉक्टर ने पेट में ही छोड़ दिया कॉटन पैड

    February 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP: शिवराज ने कर्जमाफी पर उठाए सवाल, राहुल बोले- आपके भाई का भी हुआ माफ

    May 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री ने पूछा कितने का है भुट्टा,,,,, दुकानदार ने कहा नहीं नहीं,,,,,

    August 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कोरोना के नए वैरिएंट के अलर्ट के बीच अच्छी खबर:MP में पॉजिटिविटी रेट शून्य; इंदौर में ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे

    December 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केप्टन विक्रम बत्रा की शहादत को किया नमन

    July 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    बैतूल-इंदौर सहित कई हाईवे भारी बारिश से बंद

    July 13, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    कभी भी सरेंडर कर सकता है अमृतपाल

  • विदेश

    मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को अफगानिस्तान के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है

  • व्यवसाय

    Petrol-Diesel की कीमतों में आ सकती है और कमी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010