anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›बंपर पैदावार से औंधे मुंह गिरा टमाटर, मंडी में दो रुपए किलो

बंपर पैदावार से औंधे मुंह गिरा टमाटर, मंडी में दो रुपए किलो

By anupamsavera.com
February 15, 2018
112
0
Share:

मध्यप्रदेश में इस बार टमाटर की बंपर पैदावार के कारण भाव औंधे मुंह गिर गए हैं। थोक मंडी में ये दो से चार रुपए किलो बिक रहे हैं। हालात ये हैं कि टमाटर उत्पादक किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई जगह किसानों ने टमाटर की फसल उखाड़ना शुरू कर दी है। खपत से ज्यादा रकबा और उत्पादन बढ़ने से ये हालात बने हैं।

इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल और सब्जी मंडी (चोइथराम मंडी) में हर दिन सात-आठ हजार कैरेट टमाटर आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जितना माल आ रहा है, उतनी खपत नहीं है। पिछले साल टमाटर से किसानों को फायदा हुआ था लेकिन इस बार भाव इतने कम हैं कि लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारी योगेश विरहे बताते हैं कि पिछले साल का फायदा देखते हुए इस बार कई किसानों ने टमाटर बोया। बंपर उत्पादन के कारण अब इसे संभालने में दिक्कत आ रही है।

बेहतर भाव मिलने की उम्मीद में क्षेत्र के किसान दिल्ली मंडी में भी अपना माल ले जा रहे हैं, लेकिन वहां भी खास फायदा नहीं हो रहा है। अंजड़ क्षेत्र के किसान महेश पाटीदार बताते हैं कि टमाटर का औसत भाव 40 से 75 रुपए कैरेट ही मिल रहा है जबकि तुड़ाई, मंडी तक माल ले जाने का भाड़ा और मंडी का खर्च काटकर 30 से 50 पैसे प्रति किलो ही हाथ आ रहे हैं। अंजड़ के किसान अनिल पाटीदार का कहना है कि गुजरात और महाराष्ट्र से भी टमाटर की आवक एक साथ शुरू होने से ये हालात बने हैं। इस बार किसान मुनाफा होना तो दूर उल्टे घाटे में जाएंगे।

गोभी, लौकी, पालक-मैथी भी सस्ती

केवल टमाटर ही नहीं है, गोभी, लौकी, मैथी और पालक की भी पूछपरख कम चल रही है। फूल गोभी 4-5 रुपए तो पत्ता गोभी 2 रुपए नग में बिक रही है। लौकी को तो 1.50-2 रुपए किलो से अधिक में कोई पूछने वाला नहीं मिल रहा है। थोक मंडी में पालक 2 रुपए और मैथी 8-10 रुपए किलो में आसानी से मिल रही है। चोइथराम मंडी के प्लेटफॉर्म थोक सब्जी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश बिंजवा ने बताया कि जो रिटेल दुकानदार मंडी से माल लेकर व्यापार करते हैं, उनकी सब्जियां न बिकने से वे भी जल्दी लौटकर नहीं आते।

Previous Article

बच्चा गुम होने की सूचना मिलते ही ...

Next Article

IPL 2018: मुंबई और चेन्नई के बीच ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

    September 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई

    August 29, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    माहौल न बिगड़े, जवाब देने की रणनीति बनाएं : मुख्यमंत्री

    April 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ में पत्नी संग की पूजा, फिर निकले जन आशीर्वाद यात्रा पर

    July 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बोले- बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

    June 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री कमलनाथ का ऐलान, कन्या विवाह योजना में अब मिलेंगे 51 हजार रुपये

    December 18, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    सेंसेक्स 128.72 अंकों और निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ खुला

  • देश

    उद्योगपति से हाथ बांध की लूटपाट, 19 साल की युवती ने रची साजिश…2 गिरफ्तार, एक फरार

  • व्यवसाय

    NSE को-लोकेशन मामले में सुब्रमण्यन की जमानत अर्जी खारिज, भागने का अंदेशा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010