anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भोपाल में लगेगा शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग कैम्प, सीएम शिवराज देंगे नियुक्ति पत्र, चयनित शिक्षक संघ ने कसा तंज

भोपाल में लगेगा शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग कैम्प, सीएम शिवराज देंगे नियुक्ति पत्र, चयनित शिक्षक संघ ने कसा तंज

By anupamsavera.com
September 3, 2022
54
0
Share:

अधिकारियों और शिक्षकों को रविवार सुबह 10.30 बजे भोपाल स्थित जंबूरी मैदान पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
मध्य प्रदेश में शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व पहली बार मिडिल और हाई स्कूल के शिक्षकों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए बुलाया गया हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों ने इसके लिए शनिवार शाम तक भोपाल पहुंचने के निर्देश हैं। यहां इन सभी की ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है। स्कूल शिक्षा विभाग 18 हजार से ज्यादा शिक्षकों को 4 सितंबर को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों और शिक्षकों को रविवार सुबह 10.30 बजे भोपाल स्थित जंबूरी मैदान पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। और यहां सांकेतिक तौर पर कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

दरअसल, सूबे की शिवराज सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 के 30 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें वर्ग-1 के लगभग 19 हजार से ज्यादा पद और वर्ग-2 के लगभग 11 हजार के पद थे। और इन पदों के लिए पात्रता परीक्षा 2019 में आयोजित की गई। जिसके रिजल्ट आने के बाद जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक सभी चयनीत शिक्षकों के सत्यापन की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद चयनित शिक्षक संघ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक पदाधिकारी ने कहा कि सभी नव नियुक्त शिक्षक हर तरह की बहानेबाजी त्याग कर भोपाल पहुंचने की कोशिश करें। मैं नहीं चाहता कि आप उन क्षणों के गवाह बनने से वंचित रह जाए जिन क्षणों में इतिहास लिखा जाने वाला है। उनकी तरफ से कुछ होगा वो अलग बात रहेगी लेकिन यदि आप अनुपस्थित होंगे तो आप को अपनी अनुपस्थिति ऐसे समय में बहुत ज्यादा खलेगी। इसलिए सकारात्मक होकर कार्यक्रम में शामिल हों।

उन्होंने कहा कि यकीन कीजिए कि इस तरह से हम सभी नौकरी के पूरे कार्यकाल में दोबारा इकठ्ठे नहीं हो पाएंगे। ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात होनी चाहिए बाकी सभी जानते हैं। अपने बीच कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिनको जबरदस्ती बेमन से घसीट कर लाया जा रहा होगा। कृपया ऐसा मत लगने दीजिए कि नौकरी उनके ऊपर अहसान है और वो नौकरी के ऊपर अपमान है। उन्होंने कहा कि खैर ऐसे लोगों की कमी मुझे संघर्ष के दिनों में नहीं खली तो अब क्या खाक खलेगी। बाकी तैयारी बहुत भव्य हैं और हमको तो बस मोदी जी की कमी खलेगी।

Previous Article

जबलपुर: अस्पताल ने स्थापित की फायरमैन ड्रेस ...

Next Article

IND vs PAK : आरपी सिंह का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    MP में 15 से 17 अक्टूबर तक हल्की बारिश:ग्वालियर, चंबल, भोपाल-उज्जैन संभाग में असर रहेगा; रीवा-सागर भी भीगेंगे

    October 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    … तो सिंहस्थ की वजह से गई शिवराज सिंह चौहान की सरकार!

    December 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्यावरा आएंगे

    November 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सुबह साधु-संत और शाम को अमित शाह का रोड शो, इन रास्तों पर जाने से बचें

    May 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    कमलनाथ सरकार गिरते ही पॉवर में ज्योतिरादित्य, शिवराज ने सिंधिया को दिया बड़ा तोहफा

    March 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    सीएम श‍िवराज : केला सहित उद्यानिकी फसलों का होगा बीमा, छह लाख रुपये तक मिलेगी सहायता

    July 2, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    अब संविदा कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त

  • खेल

    HDFC Bank के M-cap ने छुआ 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा, बनी देश की तीसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी

  • देश

    कांग्रेस बोली- सेंगोल पर भाजपा के दावे झूठे



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010