anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›क्या WTC फाइनल की हैट्रिक बना सकता है भारत:साउथ अफ्रीका से पार पाना मुश्किल; शेष टीमों के खिलाफ 100 % जीत का रिकॉर्ड

क्या WTC फाइनल की हैट्रिक बना सकता है भारत:साउथ अफ्रीका से पार पाना मुश्किल; शेष टीमों के खिलाफ 100 % जीत का रिकॉर्ड

By Anupam Savera
July 4, 2023
64
0
Share:

द ऐशेज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप-2023-25 की शुरुआत हो चुकी है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे पर रोसो टेस्ट के साथ करेगा। चैंपियनशिप के पिछले दो एडीशन में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है। ऐसे में हर भारतीय फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारतीय टीम इस सीजन के फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं। यदि भारतीय टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंच जाती है, तो WTC के फाइनल की हैट्रिक बना लेगी।

इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हमने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अवे और न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ 2-2 होम सीरीज के परिणाम निकाले, क्योंकि चैंपियनशिप में अब तक दो सीजन ही खेले गए हैं।

शुरुआत WTC 2023-25 के शेड्यूल से…

भारत का होम शेड्यूल आसान, अवे में कठिनाई
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में भारत का होम शेड्यूल आसान है, जबकि अवे शेड्यूल कठिन है। टीम इंडिया की वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज घर से बाहर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के साथ मुकाबले घर में खेलने होंगे।

चैंपियनशिप में भारत को कुल 6 सीरीज खेलनी है। इनमें 3 सीरीज बाहर (अवे) और तीन सीरीज घर (होम) में होंगी। देखिए WTC 2023-25 का शेड्यूल…

अब एनलाइज करते हैं होम और अवे सीरीज में भारत का प्रदर्शन…

पहले बात अवे सीरीज की…

वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया से पिछली दोनों सीरीज जीतीं, अफ्रीका से कभी नहीं जीते
वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मैदानों पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि टीम इंडिया की सीरीज जीत का 100 फीसदी रहा है, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अब तक एक भी सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में अफ्रीका का दौरा भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पिछली दो सीरीज में एक भी मैच नहीं हारा है, टीम ने 6 मुकाबलों में 4 जीते हैं, जबकि 2 ड्रॉ रहे हैं। साथ ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टीम इंडिया ने पिछली दो अवे सीरीज में 8 टेस्ट खेले हैं। इनमें से टीम को 2 में पराजय मिली है, जबकि चार जीते हैं। शेष 2 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए। साथ ही साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत ने पिछले दो दौरों पर 6 मैच खेले हैं। इनमें से चार हारे और दो जीते हैं। नीचे ग्राफिक्स में देखिए कैरेबिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भारत का पिछली दो सीरीज में प्रदर्शन…

अब आखिरी में जानिए वे 3 कीर्तिमान, जो टीम इंडिया रच सकती है
WTC के मौजूदा सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास वे कीर्तिमान स्थापित करने का मौका होगा, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम कभी नहीं कर सकी है। आगे तीन पॉइंट्स में समझिए…

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने की हैट्रिक भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने की हैट्रिक बनाने का मौका होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने 2018 और 2021 में कंगारू सरजमीं पर 2-1, 2-1 के अंतर से सीरीज जीती हैं। ऐसे में अगली टेस्ट सीरीज को जीतते हुए भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में लगातार तीन सीरीज जीतने का इतिहास बना सकती है।
साउथ अफ्रीका में पहली बार कोई सीरीज जीतने का मौका भारतीय टीम अपने टेस्ट क्रिकेट के 91 साल के इतिहास में साउथ अफ्रीका से अफ्रीकी मैदानों पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में इस साल टीम इंडिया के पास यह इतिहास रचाने का मौका है, क्योंकि पिछली दो सीरीज में टीम इंडिया के हार का अंतर मामूली रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से ज्यादा जीत इस साइकल में भारत के बाद कुल टेस्ट मुकाबलों में हार से ज्यादा जीत दर्ज करने का मौका है। अब तक के टेस्ट इतिहास में भारत ने कुल 570 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 172 जीते और 176 गंवाए हैं। इस सीजन में टीम इंडिया इस आंकड़े को उलट सकती है। यानी कि जीत का आंकड़ा हार से ज्यादा हो सकता है। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ही ऐसा कर सके हैं। ऐसा करने की स्थिति में भारत इस सूची में जुड़ जाएगा।

Previous Article

Tomato Price Rise: टमाटर की कीमत आसमान ...

Next Article

माँ स्व. जानकी देवी से भारतीयता के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

    November 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इस शानदार ऑलराउंडर ने लिया हर तरह के क्रिकेट से संन्यास

    January 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ब्राजील का समर्थन करूंगा, लेकिन मेसी का जादू देखना चाहता हूं: सौरभ गांगुली

    June 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ashes: 16 महीने बाद टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने दिखाई क्लास, इंग्लिश अटैक के धुर्रे उड़ाए

    August 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ICC Test Rankings में विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, स्टीव स्मिथ से जल्द छिनेगा ताज

    October 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, लेकिन भारतीयों का है दबदबा

    November 4, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ब्‍याज दरों को लेकर रिजर्व बैंक अगले हफ्ते ले सकता है बड़ा फैसला

  • देश

    टाटा टेक का शेयर 140% ऊपर 1200 रुपए पर लिस्ट:इसका इश्यू प्राइस 500 रुपए था, गांधार ऑयल के शेयर ने भी दिया 76% मुनाफा

  • देश

    20 किलो सोने का आभूषण पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाले गोल्‍डन बाबा का निधन!



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010