anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

By anupamsavera.com
November 21, 2020
67
0
Share:

नई दिल्ली । IPL 2020 के समापन के बाद से ही आइपीएल के अगले सीजन के लिए तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं। आइपीएल का 14वां सीजन अगले कुछ ही महीनों के बाद होना है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को किन खिलाड़ियों को IPL 2021 के लिए रिटेन करना चाहिए? इस पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है। हैदराबाद टीम कई बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन सिर्फ एक बार विजेता रही है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा है कि आइपीएल 2021 की नीलामी में राइट टू मैच (RTM) कार्ड के जरिए सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर और लेग स्पिनर राशिद खान को निश्चित रूप से बरकरार रखना चाहिए। SRH को भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन जैसे गेंदबाजों के लिए भी RTM कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा वे चाहते हैं कि हैदराबाद की टीम मनीष पांडे जैसे भारतीय खिलाड़ी के साथ बनी रहनी चाहिए।

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है, “मैं डेविड वार्नर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मनीष पांडे के के आसपास टीम का निर्माण करना चाहूंगा। ये मेरे मुख्य पांच खिलाड़ी होंगे। एसआरएच को केन विलियमसन को टीम में लाना होगा, क्योंकि वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी है। साथ ही टीम को कुछ युवाओं को भी बनाए रखना होगा और उन युवा लड़कों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे।” आकाश चोपड़ा ने जिन युवा खिलाड़ियों की तरफदारी की है, उनके नाम भी उन्होंने बताए हैं।

43 वर्षीय चोपड़ा ने कहा कि अगले साल बड़ा योगदान देने में मदद करने के लिए प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा और विराट सिंह जैसे खिलाड़ियों का बुद्धिमानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है, “मैं अगले सीजन में प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, विराट सिंह और विजय शंकर से कुछ ज्यादा की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि इनके पास वो दमखम है, जिससे टीम को फायदा हो सकता है।” इन खिलाड़ियों ने आइपीएल 2020 में वो करके भी दिखाया है।

Previous Article

अमिताभ बच्चन ने सुनाया बाल ठाकरे से ...

Next Article

बड़ी कंपनियां खोल सकेंगी बैंक, आरबीआइ के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    किसने किसको धोखा दिया, ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि हार्दिक पांड्या को टीम में रखना जरूरी हो गया

    October 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2018: रोहित और पंड्या ब्रदर्स को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

    January 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2020:किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज करुण नायर दो सप्ताह पहले कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव

    August 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021: कंगारू बॉलर पैट कमिंस ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किए ...

    April 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    टी-20 में भी इंग्लैंड से हारा ऑस्ट्रेलिया

    June 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पोलो ग्राउंड विकास ने बढ़ाइ आम खिलाड़ियों की चिंता

    July 1, 2020
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    Baaghi 2 की बंपर कमाई से खुश टाइगर श्रॉफ ने फैन्स का ऐसे किया शुक्रियादा…

  • मध्यप्रदेश

    नये साल में MP को मिल सकता है नया PCC चीफ, रेस में ये नाम सबसे आगे

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News : गृह मंत्री के निर्देश के बाद हेमा मीणा केस में परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह निलंबित पर भी गिरी गाज



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010