anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने अफगानिस्तान की चुनौती, जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पॉसिबल प्लेइंग-11

वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने अफगानिस्तान की चुनौती, जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पॉसिबल प्लेइंग-11

By anupamsavera.com
November 8, 2023
41
0
Share:

भारत की मेजबानी में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मेगा इवेंट में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान की टीम को भी अपने सात में से चार मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों का यह मुकाबला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का प्रदर्शन लाजवाब

क्रिकेट के इस महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत और साउथ अफ्रीका से मिली लगातार दो हार के बाद दमदार वापसी करते हुए अगले पांच मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश और भारत के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार के साथ की थी। लेकिन अगले पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल कर अफगान टीम ने शानदार वापसी की। हालांकि, इस दौरान उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ी हार झेलनी पड़ी है। लेकिन पांच मुकाबले जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया और चार मुकाबले जीतने वाली अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टक्कर होगी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें वनडे क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एकतरफा अंदाज में तीनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा अगर वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दोनों ही मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में अफगानिस्तान को हार थमाई है।

पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है क्योंकि यहां की पिच पूरी तरह से पाटा रही है। हालांकि, नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है। लेकिन एक बार अगर कोई बल्लेबाज सेट हो जाए तो वह बड़ी ही आसानी से रन बटोर सकता है। इसके अलावा अगर यहां के वेदर की बात करें तो आज पूरे दिन मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल/ कैमरन ग्रीन, एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड

Previous Article

लोकसभा चुनाव-2024 के कैंडिडेट्स को चुनने का ...

Next Article

प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेलविदेश

    भारत चौथी बार बना जूनियर एशिया चैंपियन

    June 2, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    हितों के टकराव मामले में गांगुली को राहत

    April 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    चोट से परेशान जडेजा सहित ये भारतीय खिलाड़ी हुए आइपीएल से बाहर

    May 19, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत-न्यूजीलैंड मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड:4.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने OTT पर देखा वर्ल्ड कप मुकाबला

    October 23, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाला पहला एशियाई देश बना भारत, कोहली की कप्तानी में रचा इतिहास

    December 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कोलकाता के खिलाफ कैसी होगी बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, आज इस धुरंधर स्पिनर को मिलेगा मौका !

    September 20, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    जापान की राजकुमारी सामान्य नागरिक से शादी करेंगी, शाही दर्जा छिनेगा; राजपरिवार में ऐसा दूसरी बार

  • खेल

    IPL 2021: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की यह गुजारिश

  • देश

    नागरिकता कानून पर विवादित पैरा पढ़ने के बाद राज्‍यपाल बोले- इससे ज्‍यादा विरोध देखा है…!



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010