anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये खास बातें जानना बेहद जरूरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ये खास बातें जानना बेहद जरूरी

By anupamsavera.com
August 21, 2019
67
0
Share:

नई दिल्ली । गुरुवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसी मैच के साथ भारत अपने टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की भी शुरुआत करेगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का लक्ष्य 2-0 से जीत हासिल कर 17 साल से वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे विजय अभियान को जारी रखना होगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे सीरीज से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला एंटीगुआ में 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किंग्सटन में होगा।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड

अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 23 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा ही भारी रहा है। कुल 12 सीरीज पर विंडीज टीम ने कब्जा जमाया है जबकि भारत को 9 में जीत मिली है। दो सीरीज का कोई नतीजा नहीं निकला है।

शुरुआत में वेस्टइंडीज का रहा दबदबा

साल 1948-49 में दोनों देशों के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज खेली गई थी। पहली दो सीरीज में सिर्फ 1 मैच ही खेले गए थे लेकिन दबदबा विंडीज का ही रहा। लगातार पांच टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को मात दी और उस दौर को अपना बनाया। भारत को पहली बार 1970-71 अजीत वाडेकर की कप्तानी में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की।

पिछले 17 साल से भारत अजेय

साल 2002 में आखिरी बार वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी। तब से अब तक दोनों देशों के बीच सात बार सीरीज हुई है और हर बार भारत ने ही बाजी मारी है।

लिटिल मास्टर सबसे आगे

दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं। गावस्कर ने विंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों में 65.45 के बेहतरीन औसत से कुल 2749 रन बनाए हैं। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 13 शतक जमाए हैं।

कपिल देव के नाम सबसे ज्यादा विकेट

विकेट लेने वाले गेंदबाजी लिस्ट में भी भारत की ही दबदबा देखने को मिलता है। पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हैं। कपिल ने 25 टेस्ट में कुल 89 विकेट चटकाए हैं।

Previous Article

Article 370: शाह महमूद कुरैशी ने की ...

Next Article

UP में पेट्रोल दिल्ली से करीब 2 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    हितों के टकराव मामले में गांगुली को राहत

    April 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    EXCLUSIVE: IPL 2019 हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा : विजय शंकर

    April 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2020: धोनी और कोहली की कप्तानी का फर्क गौतम गंभीर ने बताया

    September 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ये हैं फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट राउंड की 16 टीमें, जानिए कौन किससे कब भिड़ेगा

    June 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सीधे पसलियों पर लगी कगिसो रबाड़ा की गेंद, अगली गेंद पर विराट कोहली ने जड़ दिया छक्‍का

    February 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का खुलासा, सचिन तेंदुलकर ने 2007 में संन्यास लेने का बना लिया था मन, ऐसे की ...

    June 17, 2020
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया, भारत ने दर्ज की दौरे की अपनी पहली जीत

  • व्यवसाय

    टेस्ला इंक की अगले साल भारत में एंट्री होगी:जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इसकी घोषणा संभव, मस्क भी भारत आने वाले हैं

  • देश

    कम्युनिस्ट पार्टी डूबता सूरज नहीं है, बल्कि उगता हुआ लाल झंडा है

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010