anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए किसी भी गलती से बचना चाहेगा आस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए किसी भी गलती से बचना चाहेगा आस्ट्रेलिया

By anupamsavera.com
November 6, 2021
51
0
Share:

अबूधाबी। बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद आस्ट्रेलिया का अभियान पटरी पर लौट आया है और टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें शनिवार को यहां होने वाले सुपर-12 चरण के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी गलती से बचना होगा। पिछले शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड से हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बांग्लादेश पर रिकार्ड आठ विकेट से जीत दर्ज कर वापसी की जिससे उसका नेट रन रेट -0.627 से +1.031 पहुंच गया।
आरोन फिंच की टीम के लिए अंतिम-चार में स्थान सुनिश्चित करने के लिए यह जीत भी शायद नाकाफी हो सकती है, अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम शारजाह में होने वाले ग्रुप-एक के एक अन्य मैच में इंग्लैंड को हरा दे जिससे उसका नेट रन रेट आस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी अगर आस्ट्रेलिया भाग्यशाली रहता है तो वह ग्रुप-ए में उप विजेता रहकर सेमीफाइनल स्थान सुनिश्चित कर सकता है बशर्ते इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर सभी पांचों मैच जीत ले। इसलिए काफी कुछ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर करेगा। आस्ट्रेलियाई टीम इस समय ग्रुप एक तालिका में बेहतर नेट रन रेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका से आगे दूसरे स्थान पर है।

इस अनिश्चित परिदृश्य को देखते हुए आस्ट्रेलियाई टीम आत्ममुग्ध होना गंवारा नहीं कर सकती। साथ ही गत विजेता कैरेबियाई टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन करना चाहेगी। वहीं, 2010 उप विजेता आस्ट्रेलिया ने 2012 में पिछली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जिसमें उन्हें चैंपियन बनी वेस्टइंडीज ने हराया था। दो बार की गत चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी जो अपने उम्रदराज सितारों जैसे क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड पर निर्भर थी। ग्रुपप के शुरुआती मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 55 रन पर सिमटने के बाद गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हारने से टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

वहीं, दूसरी ओर आस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब को जीतने के लिए सही समय पर लय में आ रही है। उनका गेंदबाजी आक्रमण बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट की जीत के दौरान शानदार रहा जो उसने 82 गेंद रहते हासिल की। यह इन दोनों पूर्ण सदस्य टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी जीत थी। जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने शुरुआती झटके दिये तो लेग स्पिनर एडम जांपा ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर 19 रन पर पांच विकेट झटक कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

यहां तक कि ग्लेन मैक्सवेल भी कामचलाऊ आफ स्पिन में किफायती रहे और टीम उम्मीद करेगी कि वह बल्ले से भी धमाल शुरू कर दें। उनके अनिरंतर शीर्ष क्रम को भी मिशेल मार्श के तीसरे नंबर पर आने से कुछ फायदा मिला। वे उम्मीद करेगे कि डेविड वार्नर और मैक्सवेल वेस्टइंडीज के खिलाफ लय में लौट आएं जिससे उम्मीद है कि वे अंतिम-एकादश में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

Previous Article

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग ...

Next Article

टीम इंडिया को आशीष नेहरा से रिषभ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2020 : RCB का जीत से आगाज

    September 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

    November 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    शुभमन गिल के दोहरे शतक और शहबाज नदीम की घातक गेंदबाजी से जीता भारत

    August 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन-जडेजा की ये है ICC रैंकिंग

    July 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पूर्व आॅस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- हमारे खिलाड़ी कोहली के खिलाफ दबकर नहीं खेल सकते

    November 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ग्लेन मैक्सवेल आइपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले ओवरसीज प्लेयर बने

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    सागर पहुंची सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा, 171 करोड़ के सिंचाई परियोजना की सौगात

  • विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध को गोली मारने की घटना

  • मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस को फेल करके भाजपा बना सकती है सरकार? जानें- नंबर का खेल



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010