anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs SA 5th ODI : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जीती पहली सीरीज

Ind vs SA 5th ODI : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जीती पहली सीरीज

By anupamsavera.com
February 14, 2018
129
0
Share:

India vs South Africa 5th ODI (इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका): 275 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 42.2 ओवर मे ं202 रनों पर ढेर हो गई। सीरीज के पांचवें वनडे को 73 रनों से जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी रही। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ऐडन मार्करम और हाशिम अमला ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि, इसके बाद बुमराह की गेंद पर कोहली को वो अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जेपी डुमिनी भी ज्यादा देर तक पिच पर समय बिताने में कामयाब नहीं रहे और हार्दिक पंड्या की गेंद पर महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को 6 रन पर हार्दिक पंड्या ने धोनी के हाथों कैच आउट कराया।

तीन विकेट लगातर गिरने के बाद हाशिम अमला ने डेविड मिलर के साथ टीम को संभालने का काम किया और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इसके बाद चहल की एक गेंद को समझने में मिलर धोखा खा गए और बोल्ड हो गए। मिलर ने 36 रन बनाए। एक छोर पर हाशिम अमला ने 72 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वो 71 के स्कोर पर रन आउट हो गए। हार्दिर पंड्या ने बेहतरीन थ्रो फेंकर अमला को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फेहलुकवायो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। टीम की आखिरी उम्मीद विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासन को 39 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने अपनी गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप करा दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। कुलदीप यादव ने अपने दसवें ओवर में तीन विकेट हासिल किए।भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार तो वहीं हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले जा रहे पांचवें वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत को सही स्कोर तक पहुंचाने में नाकाम रही।भारतीय टीम 50 ओवर में 274 रन बनाने में कामयाब रही। टीम की तरफ से सबसे अधिक भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में रोहित शर्मा ने 115 रन बनाए। रोहित के अलावा कप्ताव विराट कोहली ने 36 और शिखर धवन ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए।

-अमला 71 रन बनाकर आउट हुए। अमला के बाद फेहलुकवायो भी 0 रन पर ही पवेलियन लौट गए। अब दक्षिण अफ्रीका टीम की सारी उम्मीद विकेटकीपर बल्लेबाज क्लासन पर टिकी है।

-मिलर के आउट होने के बाद अमला और क्लासन भारतीय टीम की मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।कोहली को इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा।

– मार्करम और डुमिनी के आउट बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम की कोशिश एक साझेदारी बनाने की होगी।

– अमला और कप्तान मार्करम बिना कोई जोखिम उठाए पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और भूवनेश्वर कुमार की तमाम कोशिश अब तक फैल होती नजर आ रही है।

-दक्षिण अफ्रीकी पारी का पहला चौका हाशिम अमला ने लगाया। टीम की कोशिश शुरुआती दस ओवर में बिना किसी विकेट खोए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी।

-दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ऐडन मार्करम और हाशिम अमला संभलकर पारी की शुरुआत कर रहे हैं, दोनों ही बल्लेबाज समय लेकर टीम को एक अच्छी शुरुआत देना चाहते हैं। (2 ओवर के बाद स्कोर- 9/0)

-रोह्त शर्मा ने अपने करियर का 17 वां शतक जड़कर फॉर्म वापस पा लिया। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत का भरपूर फायदा उठाया और शतक जड़ दिया। इससे पहले कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए।

-पिछले पांच ओवर में भारत के बस 23 रन ही बने है वहीं दो खिलाड़ी आउट हुए, एक बार फिर सभी की नजरें धोनी पर आकर ठहर गई है। (47 ओवर के बाद स्कोर- 254/3)

-रोहित शर्मा ने अपने करियर का 17 वाम शतक लगाया, इसके साथ ही भारतीय टीम का स्कोर भी 200 के पार पहुंच चुका है। (37 ओवर के बाद स्कोर- 206/3)

-रोहित शर्मा की वजह एक और बल्लेबाज रन आउट। कोहली की ही तरह रहाणे भी रन आउट हुए। नॉन स्ट्राइक पर खड़े रहाणे रन के लिए दौड़े हालांकि रोहित ने उन्हें मना किया था, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल गए थे। (35 ओवर के बाद स्कोर- 196/3)

-रोहित शर्मा 97 के स्कोर पर एक बड़ा शॉट्स खेलने के चक्कर में गेंद शम्सी के हाथों में दे बैठे। शम्सी कैच पकड़ने के लिए नीचे की ओर बैठे और कैच छूट गया। (32 ओवर के बाद स्कोर- 186/3)

-रोहित धीरे धीरे अपने शतक की ओर पहुंच रहे हैं, पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन वो आज अलग ही लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। (30 ओवर के बाद स्कोर- 171/2)

-भारतीय टीम को दूसरा झटका कप्तान कोहली के रूप में लग चुका है। रोहित और कोहली के बीचमिस अंडरस्टेंडिंग हुई और कोहली को अपना विकेट गंवाना पड़ा। (27 ओवर के बाद स्कोर- 160/2)

-24वें ओवर की डुमिनी की पांचवीं गेंद पर रोहित ने चौका लगया तो वहीं शम्सी के ओवर में एक शानदार छक्का जड़ दिया। रोहित को देखकर लग रहा है कि वह अपनी लय में लौट चुके हैं। (25 ओवर के बाद स्कोर- 148/1)

-दक्षिण अफ्रीका के लिए 23 ओवर लेकर आए शम्सी ने कोहली को चकमा देते हुए स्टंप कर दिया। अपील के बाद फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ फैसला देने का इशारा किया। काफी देर बाद कोहली नॉट आउट दिए गए। (23 ओवर के बाद स्कोर- 133/1)

-भारतीय टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिल चुकी है, यहां से टीम एक बड़े स्कोर की तरफ से आसानी से जा सकती है। (21ओवर के बाद स्कोर- 119/1)

-दक्षिण अफ्रीका के लिए 18वां ओवर जेपी डुमिनी करने आए, लेकिन रोहित ने उनके दो गेंदों पर लगातर दो चौके जड़ दिए। इसके साथ ही रोहित ने अपने करियर का 35वां अर्धशतक भी पूरा कर लिया। (19 ओवर के बाद स्कोर- 113/1)

-एंगिडी की गेंद पर रोहित ने एक शानदार चौका जड़ा। इसी के साथ कोहली और रोहित के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने 53 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। (17 ओवर के बाद स्कोर- 99/1)

Previous Article

रॉबिन हुड इंडेक्स: अंबानी 20 तो जैक ...

Next Article

सहवाग की ताबड़तोड़ बैटिंग देखकर बोले फैंस- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    श्रेयस अय्यर को IPL 2022 के लिए अपने साथ जोड़ने को बेताब है यह फ्रेंचाइजी

    November 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    लॉर्ड्स में करारी हार के बावजूद अश्विन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, खास लिस्ट में हुए शामिल

    August 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कोरोना के कारण इस साल नहीं, 2021 में होगा यूटीटी का चौथा संस्करण

    October 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2019: अजिंक्य रहाणे पर भी लगा स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना

    April 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली ने अपनी फार्म को लेकर दी ऐसी सफाई साथ ही तीसरे टेस्ट के लिए खुद को फिट बताया

    January 10, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs Eng 5th Test: कपिल देव के बराबर पहुंचे ईशांत शर्मा, आखिरी टेस्‍ट के पहले दिन ये रिकॉर्ड हुए ...

    September 8, 2018
    By anupamsavera.com

  • खेल

    गौतम गंभीर ने देश को टुकड़े करने वालों को लताड़ा, कहा- इनको देश में रहने का हक़ नहीं

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से की ये शिकायत…

  • देश

    लोकसभा वोटिंग से पहले राज्यसभा के लिए होगी सियासी भिड़ंत, 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव का एलान

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010