anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›भारत को दी इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन ने वनडे सीरीज जीतने की बधाई, आनंद महिंद्रा ने की जमकर तारीफ

भारत को दी इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन ने वनडे सीरीज जीतने की बधाई, आनंद महिंद्रा ने की जमकर तारीफ

By anupamsavera.com
March 30, 2021
62
0
Share:

भारत के खिलाफ पुणे में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच में 95 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम करन ने मैच के बाद भारत को सीरीज जीतने की बधाई दी। इंग्लैंड की टीम भारत से मिले 330 रनों के लक्ष्य के जवाब में 322 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई। उनके इस काम से देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऑटोमोटिव के प्रमुख आनंद महिंद्रा काफी खुश हैं और उन्होंने ऐसा करने के लिए इंग्लिश बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। हालांकि करन इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अगर आप वीरता, विनम्रता और शालीनता की परिभाषा खोज रहे हैं।’ यह ट्वीट उन्होंने सैम करन के उस ट्वीट के जवाब में लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘भारत को वनडे सीरीज जीतने के लिए बधाई। इस सीरीज से काफी चीजें सीखा हूं।इसमें खेलना शानदार रहा।’

लगभग छीन ही ली थी भारत से जीत
वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारत एक समय आसानी से जीत की तरफ बढ़ रहा था, जब टीम ने इंग्लैंड के 7 विकेट 200 के स्कोर पर ही निकाल दिए थे और उस समय लक्ष्य 130 रन दूर था। लेकिन यहां से इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन ने सबकुछ बदल दिया। उन्होंने आठवें नंबर पर आकर जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत लगभग छीन ही ली थी, लेकिन आखिरी ओवर में जाकर चूक गए। उन्होंने 83 गेंदों पर 95 रनों की नाबाद पारी खेली।

उनके अलावा डेविड मलान ने 50 और ललियाम लिविंगस्टोन ने 36 रन बनाए। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 64 और शिखर धवन ने 67 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सर्वाधिक 3 और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए।

Previous Article

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर जारी , ...

Next Article

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    इशांत के दम से इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए बेदम, कर दी खतरनाक गेंदबाजी

    August 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ICC टी-20 रैंकिंग : फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने लगाई लंबी छलांग

    March 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट को जिदंगी भर याद आएंगे ये दो मुकाबले, एक मैच में फ्लॉप हुए तो दूसरे में खूब चले

    May 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    एरान फिंच ने पाकिस्तान दौरे को बताया ऐतिहासिक कहा टीम का हिस्सा होना गर्व की बात

    April 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    धोनी के लिए BCCI को तोड़ना पड़ा था ये ‘रूल’, 23 की उम्र में PAK के खिलाफ मचाई धूम

    July 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी से प्रभावित गावस्कर ने उन्हें 10 में से दिए इतने प्वाइंट

    March 7, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल को सुनील गावस्कर ने बताया आरसीबी का दूसरा एबी डीविलियर्स

  • मध्यप्रदेश

    अंतिम दिन 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

  • विदेश

    आर्मेनिया में और सहयोग की खुली राह, प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष से मिले



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010