anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›बर्थडे स्पेशल: 82 साल के हुए क्रिकेट में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाले गैरी सोबर्स

बर्थडे स्पेशल: 82 साल के हुए क्रिकेट में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाले गैरी सोबर्स

By anupamsavera.com
July 28, 2018
104
0
Share:

नई दिल्ली । गैरी सोबर्स अगर कोई क्रिकेट का फैन है तो इस नाम से जरूर वाकिफ होगा। विजडन के सदी के सर्वश्रेष्ठ पांच बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स का आज यानी 28 जलाई को 82वां जन्मदिन है। सोबर्स उस टीम में सबसे अच्छे खिलाड़ी माने गए जब उनके ग्यारह के ग्यारह खिलाड़ी ही स्टार होते थे। इस खिलाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इन्होंने ना केवल बल्ले से कमाल किया बल्कि गेंद से भी खूब धमाल किया। सोबर्स का जन्म 28 जुलाई 1936 को बाराबडोस में हुआ था।

सोबर्स ने ना जाने कितने हारे हुए मैचों को अपने दम पर जिताया था। टेस्ट में उस वक्त 57 से ज्यादा की औसत दर्शाती है कि वह किस तरह के बल्लेबाज थे। गेंद से साथ भी वह कभी चाइनामैन तो कभी मीडियम पेस गेंदबाजी कर लेते थे।

पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन की पारी खेल बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सोबर्स ने साल 1958 में केवल 21 साल की उम्र में अपने पहले ही शतक को (रिकॉर्ड 365 रन) तिहरे शतक में तब्दील किया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी ये पारी उस वक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड थी। इससे पहले किसी बल्लेबाज ने एक पारी में इतने रन नहीं बनाए थे। सोबर्स के इस रिकॉर्ड को ब्रायन लारा ने तोड़ा था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद सोबर्स का जलवा देखने को मिला साल 1966 में, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन शतक और एक अर्धशतक लगाने के साथ 20 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज सीरीज जीतने में सफल रहा।

जब सोबर्स ने 6 गेंद पर जड़े 6 छक्के

इसके बाद साल 1968 में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कभी नहीं टूट सकता, ऐसा कारनामा क्रिकेट के मैदान पर इससे पहले कभी हुआ भी नहीं था। सोबर्स ने इंग्लिश काउंटी में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए ग्लेमॉर्गन के मैल्कम नैश के ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। इसके बाद 1985 में भारत के रवि शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के तिलकराज की 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ये कारनाम साउथ अफ्रीका के हर्षेल गिब्स ने किया था। गिब्स ने साल 2007 के वर्ल्डकप में नीदरलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था। वहीं टी-20 में ये रिकॉर्ड भारत के युवराज के नाम है। इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।

सोबर्स ने साल 1974 में क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। उन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट में 57.78 की औसत से 8032 रन बनाए हैं, टेस्ट में उनके नाम 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है। वहीं इसके अलावा वह 235 विकेट लेने में सफल रहे।

Previous Article

Box Office: धड़क का पहला हफ़्ता पूरा, ...

Next Article

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा पीठ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    रिषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 पारियों में बनाए हैं सिर्फ इतने रन, टीम से कटेगा पत्ता!

    August 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जीत के बाद कोहली ने रोहित शर्मा के बारे में कह दिया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे खुश

    October 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान पुजारा, रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को बनाया गया

    January 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    मेगा आक्शन में अनसोल्ड रहने से निराश है स्टार आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

    February 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इस भारतीय तेज गेंदबाज ने फेंकी IPL 2021 की सबसे तेज गेंद

    October 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    WC 2019: क्रिस गेल को वर्ल्ड कप के लिए मिली नई जिम्मेदारी, टीम में निभाएंगे ये रोल

    May 7, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों को सावधान रहना चाहिए, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी

  • देश

    काठमांडू में आदिपुरुष समेत बैन हुईं सभी हिंदी फिल्में

  • मध्यप्रदेश

    अशोकनगर के पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रघुवंशी का निधन

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010