anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›राजस्थान और हैदराबाद की निगाहें जीत से शुरुआत करने पर

राजस्थान और हैदराबाद की निगाहें जीत से शुरुआत करने पर

By anupamsavera.com
March 29, 2022
71
0
Share:

पुणे। कई मैच विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी वाला राजस्थान रायल्स दो पूर्व चैंपियन टीम की जंग में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा जिसमें दोनों टीम की निगाहें आइपीएल के वर्तमान सत्र की शुरुआत जीत से करने पर टिकी रहेंगी। रायल्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी जो पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रायल्स ने दिवंगत शेन वार्न की अगुआई में 2008 में पहले आइपीएल का खिताब जीता, लेकिन उसके बाद टीम कभी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई।

सैमसन ने हर साल एक या दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अगर रायल्स को अपना दूसरा खिताब जीतना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। इससे सैमसन को इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करने का मौका भी मिलेगा। जोस बटलर और देवदत्त पडीक्कल रायल्स की पारी का आगाज कर सकते हैं। बटलर किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। वह पडीक्कल के साथ रायल्स को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं जिससे सैमसन सरीखे खिलाड़ियों के लिए आसानी होगी।

मध्यक्रम में रायल्स के पास पावर हिटर शिमरोन हेटमायर, रासी वान डेर डूसेन, जेम्स नीशाम और रियान पराग जैसे खिलाड़ी हैं। उनका योगदान टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्रा सिंह चहल की मौजूदगी में रायल्स के पास एक मजबूत गेंदबाजी इकाई है। इन दोनों का अंतिम एकादश में खेलना निश्चित है और उनके आठ ओवर काफी अहम होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग की कमान ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जिसमें उनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज हैं।

जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसके बल्लेबाजी क्रम में कप्तान केन विलियमसन सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के उनके साथी ग्लेन फिलिप्स पारी का आगाज कर सकते हैं जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी पर होगी। यदि विलियमसन तीसरे नंबर पर उतरते हैं तो फिर रविकुमार समर्थ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं जबकि अब्दुल समद की भूमिका फिनिशर की होगी।

भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे लेकिन उन्हें और उमरान मलिक को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन वापसी कर रहे हैं और उनकी यार्कर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकती है। स्पिनरों में वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस गोपाल और जे सुचित की भूमिका अहम होगी।

टीमें :

राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गरवाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, जोस बटलर, रासी वान डेर डूसेन, नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स नीशाम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककाय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र सिंह चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करैम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, मार्को जेनसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबाट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

Previous Article

रणवीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ...

Next Article

BSE के एमडी आशीष चौहान नवंबर में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, लेकिन भारतीयों का है दबदबा

    November 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेलविदेश

    एशिया कप से जुड़ी 6 ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे

    June 16, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    वर्ल्ड कप 2023: रोहित शर्मा एक ‘आदर्श कप्तान’ हैं :

    October 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने अफगानिस्तान की चुनौती, जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पॉसिबल प्लेइंग-11

    November 8, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    शोएब अख्तर ने कहा, करियर के आखिरी दौर में हैं रोहित व विराट और दोनों पर होगा इस बात का ...

    June 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    फाइनल में हार ने भारत के लिए नॉकआउट में हार की चिर-परिचित भावना को वापस ला दिया

    November 22, 2023
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    बेटी के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर सनी ने जीते लाखो दिल

  • विदेश

    संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद के लिए पांच देशों को सर्वसम्मति से चुना गया है

  • मना॓रंजन

    कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स पर करने वाले हैं जबरदस्त ‘धमाका’



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010