anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs Aus: मोहम्मद शमी की आंधी में उड़े कंगारू, कर दिखाया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Ind vs Aus: मोहम्मद शमी की आंधी में उड़े कंगारू, कर दिखाया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

By anupamsavera.com
December 17, 2018
150
0
Share:

नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच में मेजबान टीम मोहम्मद शमी की आंधी में उड़ गई। शमी ने इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच कंगारु बल्लेबाज़ों का शिकार किया। टेस्ट क्रिकेट में ये चौथा मौका है जब शमी ने फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया है।

शमी ने दो गेंदों पर लिए दो विकेट

चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना चुकी थी। लंच के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतरी तो कोहली ने पहला ओवर फेंकने के लिए शमी को गेंद सौंपी। शमी ने लंच के बाद पहले ही ओवर में टिम पेन को एक शानदार बाउंसर फेंकी जिसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान समझ न सके और कोहली को कैच थमा बैठे। पेन गए तो तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हुए एरॉन फिंच मैदान पर उतरे और अगली ही गेंद पर शमी ने उन्हें भी पंत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी।

हालांकि शमी हैट्रिक लेने में तो नाकाम रहे, लेकिन कुछ ही देर बाद शमी ने उस्मान ख्वाज़ा का काम भी तमाम कर दिया। इसी के साथ शमी ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार एक पारी में पांच विकेट हासिल किए। शमी यहीं नहीं रुके उन्होंने इसके बाद नाथन लियोन को भी हनुमा विहारी के हाथों कैच आउट करवाया। इससे पहले तीसरे दिन शमी ने शॉन मार्श और ट्रैविड हेड के विकेट झटके थे।

शमी ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शमी ने छह विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया। इससे पहले शमा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी साल द. अफ्रीका के खिलाफ खेले गए जोहानिसबर्ग टेस्ट में देखने को मिला था। उस मैच में शमी ने 28 रन देकर पांच शिकार किए थे। आपको बता दें कि शमी ने टेस्ट क्रिकेट में चार में से तीन बार टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं।

शमी ने कब-कब लिए एक पारी में पांच विकेट

47/5 – बनाम वेस्टइंडीज़, कोलकाता, 2013 (दूसरी पारी)

112/5- बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2015 (पहली पारी)

28/5- बनाम द. अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2018 (दूसरी पारी)

56/6 – बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2018 (दूसरी पारी)

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों की सबसे बेहतरीन बॉलिंग

कपिल देव- 106/8- 1985

अजीत अगरकर- 41/6- 2001

एस आबिद अली- 55/6- 1967

मोहम्मद शमी- 56/6 – 2018

कपिल देव- 28/5- 1981

Previous Article

बीजेपी के लिए ‘लकी’ रहा ये मैदान, ...

Next Article

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    HDFC Bank के M-cap ने छुआ 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा, बनी देश की तीसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी

    December 19, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Dhoni के हथियार की तूफानी फिफ्टी और Virat Kohli के बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी, Yuvraj Singh भी T20I में ...

    January 15, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इस भारतीय तेज गेंदबाज ने फेंकी IPL 2021 की सबसे तेज गेंद

    October 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    द. अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज और इंग्लैंड दौरे के लिए रविवार को हो सकता है भारतीय टीम का चयन

    May 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    आज शाम विराट के सामने होंगे धौनी,कब और कैसे देखें धुरंधरों की टक्कर

    May 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    India vs England: भारत को Chennai में हराना मुश्किल, आंकड़े अंग्रेजों के खिलाफ

    February 3, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IND vs PAK : आरपी सिंह का बड़ा बयान- केएल राहुल की बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि वो कुछ नहीं कर सकते, ऋषभ पंत खेलने के हकदार

  • व्यवसाय

    अगर मध्य मई के बाद भी जारी रहा लॉकडाउन, तो जीडीपी ग्रोथ रेट हो जाएगी निगेटिव: Ind-Ra

  • मना॓रंजन

    प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टीवी शो पर भड़के भारतीय दर्शक, ये है वजह

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010