anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs NZ: वनडे सीरीज़ में धौनी कर सकते हैं बड़ा धमाका

Ind vs NZ: वनडे सीरीज़ में धौनी कर सकते हैं बड़ा धमाका

By anupamsavera.com
January 21, 2019
136
0
Share:

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद अब भारतीय टीम की नज़र न्यूज़ीलैंड में जीत दर्ज करने पर है। भारतीय टीम का अगला मिशन न्यूज़ीलैंड में वनडे सीरीज़ से शुरू होगा। पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद इस सीरीज में टीम इंडिया की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। वैसे मेहमान टीम की चुनौती मुख्य रूप से कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी के खेल पर निर्भर करेगी। धौनी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में है और उनके पास इस लय को बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक स्पेशल रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

धौनी की नज़र सचिन के इस रिकॉर्ड पर

धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों ही मैचों में अर्दशतक जमाए। दो मैचों में वो नाबाद रहे जबकि सिडनी में खेले गए पहले मैच में उन्हें अंपायर ने गलत आउट दिया था।कंगारुओं के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ में उन्होंने 193 के औसत से 193 रन बनाए और वो मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। अब यदि 37 वर्षीय माही ने न्यूजीलैंड में इसी फॉर्म को बरकरार रखा तो उनके पास भारत और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का अवसर रहेगा। धौनी को इसके लिए इन 5 मैचों में 197 रन बनाने होंगे।

सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड में 18 मैचों में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए हैं। इसमें उनका एक शतक (163 नाबाद) शामिल है। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग दूसरे क्रम पर हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में 12 मैचों में 54.36 की औसत से 598 रन बनाए थे। वीरू ने वहां तीन शतक जड़े थे। धौनी न्यूजीलैंड में 10 मैचों में 76 की औसत से 456 रन बना चुके हैं। इसमें उनकी 5 फिफ्टी शामिल है।

धौनी के लिए शानदार रहा था पिछला दौरा

टीम इंडिया ने जब पिछली बार 2014 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब धौनी टीम के कप्तान थे। उस वक्त टीम इंडिया को तो पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन धौनी ने व्यक्तिगत रूप से शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस सीरीज में 68 की औसत से 272 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्द्धशतक जड़े थे। भारत अभी तक न्यूजीलैंड में सिर्फ एक बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत पाया है और ऐसा उसने 2008-09 की सीरीज में धौनी की कप्तानी में किया था जब उसने डेनियल विटोरी की कीवी टीम को पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से हराया था।

Previous Article

Box Office पर कमाई का तूफ़ान, साल ...

Next Article

जेट में एतिहाद के निवेश ऑफर को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया, जानें 3 वनडे और 5 टी20 का पूरा शेड्यूल

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा जब 12 खिलाड़ियों ने की बल्लेबाजी, जानिए क्यों

    September 3, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पोलो ग्राउंड विकास ने बढ़ाइ आम खिलाड़ियों की चिंता

    July 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसी होगी सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

    September 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

    December 26, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के फैसले का किया स्टार इंडिया ने समर्थन

    May 4, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    शाहिद अफरीदी ने फिर कश्मीर मसले पर उगली आग गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

  • मना॓रंजन

    कटरीना-विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ हुई रिलीज

  • देश

    RCEP में शामिल ना होना भारत की बड़ी भूल, चीनी प्रोफेसर झांग वईवई का बयान

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010