anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा

Ind vs NZ: न्यूज़ीलैंड ने कर दी भारत की ऐसी दुर्गति, दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा था ऐसा

By anupamsavera.com
January 31, 2019
164
0
Share:

नई दिल्ली । भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत की ऐसी दुर्गति की जो इससे पहले कभी नहीं हुई थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और भारतीय टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने 93 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच को 14.4 ओवर में जीतकर न्यूज़ीलैंड ने भारत को सबसे बड़ा दर्द दिया।

न्यूज़ीलैंड ने दिया सबसे बड़ा दर्द

न्यूज़ीलैंड ने इस मैच में 14.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। न्यूज़ीलैंड ने 212 गेंदें शेष रहते ही ये मैच जीता।गेंदें शेष रहने के हिसाब से भारत के खिलाफ ये किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। जब 2010 में श्रीलंका ने भारत को दांबुला में 209 गेंदें शेष रहते हराया था।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड- 212 गेंदें शेष, हैमिल्टन, 2019*

भारत बनाम श्रीलंका- 209 गेंदें शेष, दांबुला, 2010

भारत बनाम श्रीलंका- 181 गेंदें शेष, हंबनटोटा, 2012

भारत बनाम श्रीलंका-176 गेंदें शेष, धर्मशाला, 2017

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-174 गेंदें शेष, सिडनी, 1981

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड हुआ और खराब

इस हार के साथ ही हैमिल्टन के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया। इस मैदान पर भारत का ये दसवां वनडे मैच रहा और टीम इंडिया की यहां पर ये सातवीं हार रही। इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर नौ वनडे मैच खेले थे। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसी रही न्यूज़ीलैंड की पारी

न्यूज़ीलैंड की टीम 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम को 13 रन के स्कोर पर मार्टिन गुप्टिल (14) का विकेट गंवा दिया। गुप्टिल को भुवनेश्वर कुमार हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भुवी ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाई जब उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन (11) रन बनाकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद हेनरी निकोल्स और रॉस टेलर ने न्यूज़ीलैंड को बेहतरीन साझेदारी कर जीत दिला दी। निकोल्स 30 और रॉस टेलर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

Previous Article

एकता कपूर बनी मां, घर आया नन्हा ...

Next Article

जीएसटी रिटर्न में स्वत: दर्ज होंगी ई-वे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    हार्दिक पंड्या बनने वाले हैं पापा, कप्तान कोहली ने दिया ये रिएक्शन

    June 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ प्रवीण राणा की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs SA: वनडे सीरीज जीती टीम इंडिया तो इनपर भड़के सुनील शेट्टी, कहा- हो गई तसल्‍ली!

    February 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    मोहम्मद शमी ने बताया, क्यों पहले ही सीजन में चैंपियन बन गई गुजरात टाइटंस

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पंजाब के खिलाफ ये हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन, चार मैच पहले ही गंवा चुकी है

    April 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत-चीन विवाद : IPL के नए स्पॉन्सर पर लिया जाएगा निर्णय IPL-13 में स्पॉन्सर नहीं रहेगा VIVO

    August 4, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    देश सेवा में जुटे लद्दाख के लोग LAC पर तनाव के बीच ऐसे कर रहे जवानों की मदद

  • खेल

    ये हैं फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट राउंड की 16 टीमें, जानिए कौन किससे कब भिड़ेगा

  • खेल

    दिल्ली के खिलाफ हार के बाद टीम पर भड़के विराट कोहली

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010