anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs SA : पिंक डे पर क्या टीम इंडिया तोड़ पाएगी दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, चौथा वन डे आज

Ind vs SA : पिंक डे पर क्या टीम इंडिया तोड़ पाएगी दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, चौथा वन डे आज

By anupamsavera.com
February 10, 2018
180
0
Share:

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ आज चौथे वनडे से पहले जोहानिसबर्ग में उत्सव सरीखा माहौल है. चप्पा-चप्पा मानो गुलाबी हो गया है. जिधर भी निगाह डालो, क्रिकेट प्रेमी गुलाबी कपड़ों में नजर आ रहे हैं, तो इनके बीच चर्चा भी जोरों पर चल रही है कि पिंक-डे के मौके पर दक्षिण अफ्रीकी टीम की क्या जीतने की परंपरा बरकार रह पाएगी. आपको बता दें कि पिंक डे दक्षिण अफ्रीका में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता को लेकर मनाया जाता है. इसी दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम गुलाबी जर्सी पहनती है. ​

न्यूवांडर्स की पिच पारंपरिक रूप से बैटिंग पिच रही है. भारतीय समय के मुताबिक मुकाबला 4:30 बजे शुरू होगा. मेजबान क्रिकेटप्रेमियों के बीच अपनी टीम की चर्चा और काफी हद तक जीत की उम्मीदों के पीछे वजह यह है कि पिंक-डे पर पिछले सांच साल के भीतर खेले गए पांच मैचों में दक्षिण अफ्रीका एक भी मुकाबला नहीं हारा. लेकिन यह भी सच है कि क्रिकेट इतिहास के बूते नहीं चलती. आज की दक्षिण अफ्रीकी टीम चोटों और बल्लेबाजों की खराब फॉर्म से जूझ रही है. भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का जादू दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को समझ में नहीं आ रहा है. इन दोनों ने पिछले 3 मैचों में 21 विकेट बटोर मेजबान खेमे में खलबली सी मचा दी है. आज भी दक्षिण अफ्रीकी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की गुगली गेंदों को समझ पाएंगे, इसके आसार बहुत कम ही हैं. ​

मेजबानों के लिए राहत की बात यह है कि आज के मुकाबले में आतिशी बल्लेबाज एबी डि विलियर्स की सेवाएं दक्षिण अफ्रीका को मिल जाएंगी, लेकिन उनका अकेले कप्तान फैफ डु प्लेलिस और क्विंटन डि कॉक की भरपाई करना मुश्किल नजर आता है. सवाल यह भी है कि काफी दिन बाद बिना मैच अभ्यास के सीधे मैच में उतर रहे एबी के बल्ले की फॉर्म पहले जैसी ही होगी. वहीं भारत को सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए सिर्फ जोहानिसबर्ग में जीत का झंडा गाड़ने की जरुरत है. और विराट कोहली के वीर जिस तरह से आग उगल रहे हैं, उस देखते हुए तो यही लग रहा है कि दक्षिण अफ्रीका की विजयी परंपरा का अंत होना आज करीब-करीब तय है. तीन मैचों में दो शतक जड़कर कप्तान विराट कोहली मेजबानों के लिए मानो किसी दहकते आग के गोल में तब्दील हो चुके हैं, जो अकेले बूते उनसे मैच छीन सकता है. यह सही है कि भारत के मिड्ल ऑर्डर अभी नहीं चला है, लेकिन कौन जानता है कि इसकी शुरुआत आज जोहानिसबर्ग से ही हो जाए. जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम में तीन बदलाव हो सकते हैं, तो भारत अपनी पिछले तीन मैचों की विजयी इलेवन से बमुश्किल ही कोई छेड़छाड़ करेगा.

भारत: 1.विराट कोहली (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. शिखर धवन 4. अजिंक्य रहाणे 5. एमएस धोनी (विकटकीपर) 6. केदार जाधव 7.हार्दिक पंड्या 8.भुवनेश्वर कुमार 9.कुलदीप यादव 10.जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल.​

दक्षिण अफ्रीका: 1. एडेन मार्करैम (कप्तान) 2. हाशिम अमला 3. जेपी डुमिनी 4. एबी डि विलियर्स 5. फरहान बेहरदीन 6. डेविड मिलर/खाया जोंडो 7. क्रिस मोरिस 8. एंडिले फेलुकवायो 9. कैगिसो रबाडा 10. मॉर्न मॉर्कल 11. इमरान ताहिर

Previous Article

आतंकी हमला: तीन जवान घायल, आर्मी कैंप ...

Next Article

‘सुल्तान ऑफ स्विंग ‘ ने कहा कि ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    लोकपाल डी के जैन संभालेंगे बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर का भी कार्यभारः सीओए

    March 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    SAFF Championship: खिलाड़ियों से ज्यादा भारतीय कोच को मिले रेड कार्ड, जानें कौन हैं इगोर स्टिमक

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    अगला टी20 वर्ल्‍ड कप खेल सकते हैं धोनी अगर पीएम मोदी कहें तो :शोएब अख्‍तर का दावा

    August 19, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे MS Dhoni, सुनील गावस्कर ने बताई सच्चाई

    March 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    जाने माने दिल्ली के क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस से निधन, आकाश चोपड़ा ने ऐसे जताया शोक

    June 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ मैच जीतने नहीं बल्कि सीरीज जीतने आए हैं

    December 10, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    इस तरह के लक्षण बर्ड फ्लू हो सकते हैं। ये सावधानियां अनिवार्य हैं

  • देश

    प्रधानमंत्री ने आज गुजरात का दौरा किया”

  • देश

    वाईवी सुब्बारेड्डी ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर (टीटीडी) के चेयरमैन के रूप में शपथ ली

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010