anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›18 नंबर की जर्सी पहनने वालों का कमाल, विराट कोहली और स्‍मृति मंधाना दोनों ने ठोंका शतक

18 नंबर की जर्सी पहनने वालों का कमाल, विराट कोहली और स्‍मृति मंधाना दोनों ने ठोंका शतक

By anupamsavera.com
February 8, 2018
158
0
Share:

भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच जारी 6 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे में टीम इंडिया ने 124 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस सीरीज में लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। जहां एक ओर भारत की पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका में इतना शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं महिला भारतीय टीम भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। इस वक्त पुरुष और महिला दोनों ही क्रिकेट टीमें दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेल रही हैं। बुधवार को महिला टीम ने किम्बरली में दक्षिण अफ्रीका को 178 रनों से हराते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाज स्‍मृति मंधाना ने शतक जड़ते हुए 135 रन बनाए और टीम को मजबूती प्रदान की। मंधाना के शतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए थे। यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि बुधवार को हुए महिला और पुरुष दोनों ही मैचों में भारत ने जीत हासिल की और दो भारतीय क्रिकेटर्स ने शतक भी जड़ा। जहां कप्तान विराट कोहली ने 160 रन बनाए तो वहीं महिला टीम की ओर से मंधाना ने 135 रन बनाए और दोनों ही खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर 18 है। यह बहुत ही खास संयोग है कि 18 नंबर की जर्सी वाले क्रिकेटर्स ने एक ही दिन शतक जड़ते हुए भारत को विदेश की धरती पर जीत दिलाई।

बता दें कि स्मृति मंधाना की 135 रनों की बेहतरीन पारी के बाद पूनम यादव के चार विकेटों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को डायमंड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए थे। मेजबान टीम 30.5 ओवरों में सिर्फ 124 रनों पर ही ढेर हो गई। मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 55 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 51 रनों की पारियां खेलीं। पूनम राउत (20) ने मंधाना के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पूनम राउत के जाने के बाद मंधाना को कप्तान मिताली राज का समर्थन मिला।

मिताली हालांकि बड़ा स्कोर नहीं कर सकीं और 20 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम के लिए लिजेली ली ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। ली ने एक छोर से अकेले संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। ली 113 के कुल स्कोर पर आउट हुईं। उनके आउट होने से पहले मेजबान टीम ने छह विकेट खो दिए थे। ली ने 75 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाए।

Previous Article

शतकवीर विराट! कोहली बने सबसे ज्यादा शतक ...

Next Article

झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, वनडे में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    आज BCCI की बड़ी बैठक… IPL समेत इन मुद्दों पर चर्चा

    July 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर का खुलासा, मैं और पीटरसन एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे

    April 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    INDvsAUS: दिल्ली में विराट एंड कंपनी के पास है इतिहास रचने का सुनहरा मौका

    March 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    मोहम्मद शमी ने तेज रफ्तार गेंद से तोड़ा स्टंप, रोहित बोले – अगर ‘बिरयानी’ मिल जाए फिर वो…

    October 7, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    CSK और एमएस धोनी से हुई चूक, अब युवा बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ शतक ठोक कर दिया जवाब, 20 बाउंड्री भी ...

    June 29, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    वो 16 गेंद और फिर यशस्वी भव…टेस्ट क्रिकेट में पहले रन की अहमियत समझना हो तो मार्वन अटापट्टू से पूछिए

    July 14, 2023
    By anupamsavera.com

  • खेल

    Ind vs Aus: रिषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर टीम में शामिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका

  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    इस देश के नागरिकों की उम्र एक ही दिन में 2 साल घटी, आज से 24 साल वाले हुए 22 साल के

  • व्यवसाय

    इस साल 7.6 प्रतिशत रह सकती है भारत की वृद्घि दर: मूडीज

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010