anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर बनाए 336 रन, यशस्वी का नाबाद शतक

पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर बनाए 336 रन, यशस्वी का नाबाद शतक

By anupamsavera.com
February 3, 2024
50
0
Share:

विशाखापत्तनम (Visakhapatnam सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Opener Yashasvi Jaiswal) के बेहतरीन शतक (Excellent century) की बदौलत भारत (India) ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (Second test match against England) के पहले दिन 6 विकेट पर 336 रन (336 runs for 6 wickets) बना लिये हैं। यशस्वी 177 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम को रोहित और यशस्वी ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रोहित का खराब फार्म इस मैच में भी रहा और वे केवल 14 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट खेल रहे शोएब बसीर का शिकार बने। शोएब ने रोहित को लेग स्लिप में ओली पोप के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद यशस्वी और शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। हालांकि जब लग रहा था कि गिल ने लय हासिल कर ली है, तभी जेम्स एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने 46 गेंदों पर 5 चौकों की बदौलत 34 रन बनाए।

यहां से यशस्वी ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। जब लग रहा था कि ये जोड़ी बड़ी साझेदारी करेगी, तभी अय्यर 179 के कुल स्कोर पर 27 रन बनाकर टॉम हार्टले का शिकार बने। अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे रजत पाटीदार ने यशस्वी का अच्छा साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। 249 के कुल स्कोर पर पाटीदार 32 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए।

इसके बाद यशस्वी और अक्षर पटेल ने पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान यशस्वी ने अपने डेढ़ सौ रन पूरे किए। 301 के कुल स्कोर पर शोएब बशीर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। अक्षर ने 27 रन बनाए। इसके बाद 330 के कुल स्कोर पर केएस भरत 17 रन बनाकर रेहान अहमद का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 336 रन बना लिये हैं। यशस्वी 177 और रविचंद्रन अश्विन 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बसीर और रेहान अहमद ने दो-दो, टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन ने 1-1 विकेट लिया।

उल्लेखनीय है कि इस मैच में भारत की तरफ से रजत पाटीदार ने पदार्पण किया जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया। सिराज की जगह मुकेश कुमार को और रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया। जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। इग्लैंड की तरफ से शोएब बसीर ने पदार्पण किया और मार्क वुड की जगह अनुभवी जेम्स एंडरसन को मौका मिला।

Previous Article

सोनू सूद मानवीय योगदान के लिए ‘चैंपियंस ...

Next Article

5 फरवरी से ओपन होगा एपीजे सुरेंद्र ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    पुजारा ने साउथ अफ्रीका सीरीज शुरू होने से पहले दिया इंटरव्यू, बताया इस बार की टीम क्यों है इतनी खतरनाक

    December 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    INDvsAFG: धौनी को अपना आदर्श मानने वाले मोहम्मद शहजाद ने जड़ा बेहतरीन शतक

    September 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इशांत के दम से इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए बेदम, कर दी खतरनाक गेंदबाजी

    August 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    देवधर ट्रॉफीः शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर इंडिया-सी फाइनल में पहुंची

    October 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    World Cup: न्यूजीलैंड ने 5 मैच में नहीं बदली टीम, अफ्रीका ने सबको उतारा, जानें बाकियों का हाल

    June 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    2ND T-20 : जन्मदिन से ठीक 2 घंटे पहले 3 बड़े रिकॉर्ड्स बना धोनी रचेंगे इतिहास

    July 6, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Amazon-Flipkart दिवाली सेल: ये हैं स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर्स

  • व्यवसाय

    Petrol पर महाराष्‍ट्र-आंध्र प्रदेश वसूल रहे सबसे ज्‍यादा VAT

  • व्यवसाय

    बाजार की सुस्त शुरूआत, सेंसेक्स 35123 पर खुला



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010