anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs Ban: टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम पहुंची इंदौर, 14 नवंबर से शुरू होगा पहला टेस्ट

Ind vs Ban: टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम पहुंची इंदौर, 14 नवंबर से शुरू होगा पहला टेस्ट

By anupamsavera.com
November 11, 2019
76
0
Share:

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेशी टीम टी20 सीरीज के बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और बांग्लादेश की टीमें नागपुर टी20 खेलने के बाद इंदौर पहुंच चुकी है।

भारत और बांग्लादेश की टीमें खास विमान से नागपुर टी20 मुकाबला खेलने के बाद रवाना हुई। 14-18 नवंबर तक खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी होटल में चले गए। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिसेशन के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

भारतीय टीम ने रविवार को खत्म हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराया। सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने जीता था लेकिन इसके बाद लगातार दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम किया। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराया। इस मैच में गेंदबाज दीपक चाहर ने हैट्रिक लिया। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए महज 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। यह टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज

दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरा मैच कोलकाता में होगा। 22 से 26 नवंबर के बीच खेला जाना वाले कोलकाता टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। भारत और बांग्लादेश की टीमें पहली बार कोई डे नाइट टेस्ट मैच खेलेंगी।

भारत और बांग्लादेश की टीमें आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। भारत इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रहा है जबकि बांग्लादेश ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल कर 240 अंक हासिल किए हैं।

Previous Article

दोस्त की शादी में जमकर मस्ती करने ...

Next Article

कर्नाटक: कांग्रेस-JDS के 17 बागी विधायकों की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अगले साल विराट कोहली को बना सकती है कप्तान

    March 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    एश्टन एगर की हैट्रिक से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहले T20 में 107 रनों से हराया

    February 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    RCB और MI की इन दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया तहलका

    December 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्रेनिंग कैंप से जुड़े पूर्व कप्तान विराट कोहली

    March 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ये बल्लेबाज कभी चारपाई पर किया करता था अभ्यास, अब टीम इंडिया में मिल गई जगह

    January 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    हरभजन दो सप्ताह में सीएसके में शामिल होंगे

    August 21, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 55 मारे गए

  • देश

    केंद्र: देश के 18 राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, चिंता की बात है

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमें कांग्रेस की सरकार गिराने की जरूरत नहीं कांग्रेसी की काफी हैं

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010