anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IND vs ENG: विराट ने जमकर की कुलदीप की तारीफ, टेस्ट में चयन का दिया इशारा

IND vs ENG: विराट ने जमकर की कुलदीप की तारीफ, टेस्ट में चयन का दिया इशारा

By anupamsavera.com
July 13, 2018
148
0
Share:

नॉटिंगम : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में गुरुवार को इंग्लैंड पर आठ विकेट की जीत के बाद बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना कि स्पिन के खिलाफ खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
गंजापन दूर करने का नेचुरल नुस्खा

विराट कोहली को भी समझ आ रहा है कि स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड बेबस दिख रही है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में भी वह अपने ‘ट्रंपकार्ड’ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को उतार सकते हैं जिन्होंने सीमित ओवरों के मैचों में उम्दा प्रदर्शन किया है। बता दें कि कुलदीप दो टेस्ट खेल चुके हैं लेकिन चहल ने अभी पांच दिवसीय क्रिकेट नहीं खेला है ।

कोहली ने मैच के बाद कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमने अच्छा प्रदर्शन किया। कुलदीप बेहतरीन था, मुझे नहीं लगता कि पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर वनडे स्पैल देखा है। हम चाहते थे कि वह आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करे क्योंकि हमें पता है कि वह मैच विजेता बन सकता है। 50 ओवर के क्रिकेट में अगर आप विकेट हासिल नहीं करते तो फिर काफी मुश्किल हो जाती है।’

टेस्ट टीम में कुलदीप को जगह मिलने के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘वहां कुछ हैरान करने वाले नाम हो सकते हैं, टेस्ट टीम का चयन करने में अभी कुछ दिन का समय है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखकर हम ऐसा करने का लालच कर सकते हैं। मौसम बेहतरीन है। अब तक यह काफी अच्छा रहा है। ऐसा नहीं लग रहा कि हम घर से दूर हैं।’

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान देश को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 9.5 ओवर शेष रहते दो विकेट पर ही हासिल कर दिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

कुलदीप ने 10 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा वनडे इंटरनैशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इससे पहले भी यह रेकॉर्ड भारत के ही नाम था। बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में मुंबई में 27 रन देकर छह विकेट लिए थे।

टेस्ट मैचों पर यह बोले कुलदीप
कुलदीप ने कहा, ‘मेरे लिए गेंदबाजी का मैदान मायने नहीं रखता। पहले ओवर के बाद मुझे लगा कि मैं इस मैच में जम गया हूं। अगर आप अपनी गेंदबाजी की विविधताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चीजें बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो जाती हैं। आशा है कि मैं टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान हासिल कर पाऊं।’

Previous Article

नेहा धूपिया की इस आदत से नफरत ...

Next Article

एक पर एक फ्री और डिस्काउंट ऑफर्स ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IND vs SA: दूसरे टी-20 मैच में 18 रन बनाते ही कोहली के नाम जुड़ जाएगा एक और ”विराट” रिकॉर्ड, ...

    February 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Eng vs Pak 3rd Test Day 2: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बारिश के चलते खेल रुका

    August 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs ENG: लॉर्ड्स में कल सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

    July 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत की बेटी दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, एशियाई चैंम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट

    May 28, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    20 गेंद में शतक ठोकने वाले साहा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    April 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ की वजह से छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी

    January 18, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    आज इलाहाबाद पहुंचेंगे अमित शाह, कुंभ के सफल आयोजन के लिए करेंगे पूजा

  • मध्यप्रदेश

    MP के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट को वापस मिला बंगला, स्टाफ को बुलाकर सौंपी गई चाबी

  • देश

    हिमंत बिस्वा सरमा आज मणिपुर जाएंगे

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010