anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान

वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान

By anupamsavera.com
April 15, 2019
105
0
Share:

ICC world cup 2019 इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम (Team India) का एलान कर दिया गया। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी ने इस टीम का चयन किया। इस कमेटी में एसएसके प्रसाद, देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे व गगन खोड़ा शामिल हैं। टीम के चयन के वक्त कप्तान विराट कोहली व कोच रवि शास्त्री भी बैठक में शामिल थे। विराट कोहली (Virat Kohli) का कप्तान के तौर पर ये पहला विश्व कप होगा जबकि खिलाड़ी के तौर पर वो अपनी तीसरा विश्व कप खेलेंगे। इस विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

वर्ष 1983 में कपिल की कप्तानी में पहला और फिर वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में दूसरा वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया की नजर इस बार विराट कोहली की अगुआई में तीसरी बार खिताब जीतने पर लगी होगी। इस बार ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि धौनी के बैकअप के तौर पर दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। रिषभ पंत को इस टीम में मौका नहीं मिला।

ऑलराउंडर के तौर पर विजय शंकर ने पिछले दिनों काफी प्रभावित किया था और उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिल गई है। टीम में अन्य ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है। चौथे नंबर के लिए सबसे ज्यादा बहस चल रही थी और यहां पर बाजी मारी लोकेश राहुल ने। अंबाती रायुडू को चौथे नंबर का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो विश्व कप टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।

टीम में स्पिनर की मुख्य भूमिका कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल निभाएंगे वहीं रवींद्र जडेजा स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं और वो बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए फायदेमंद हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में तीन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मो. शमी शामिल किए गए हैं। वहीं हार्दिक व विजय भी बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रवीेंद्र जडेजा, मो. शमी, विजय शंकर।

Previous Article

Tarak mehta ka ooltah chashmah के जेठा ...

Next Article

संजय दत्त अब करेंगे निर्देशन

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    पुजारा ने साउथ अफ्रीका सीरीज शुरू होने से पहले दिया इंटरव्यू, बताया इस बार की टीम क्यों है इतनी खतरनाक

    December 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs NZ: मनीष पांडे ने खेली दमदार पारी, T20 वर्ल्ड कप के लिए दी अग्नि परीक्षा

    January 31, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2019, CSKvsRCB: पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI

    March 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    समीर दीघे ने छोड़ा मुंबई का कोच पद

    June 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2020:किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज करुण नायर दो सप्ताह पहले कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव

    August 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    19 जनवरी से शुरू होगा ILT-20 सीजन-2

    December 5, 2023
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बताया छलनी में से महिलाओं को क्या दिखता है

  • व्यवसाय

    कारोबार शुरू होते ही Sensex-Nifty में दिखी मामूली गिरावट

  • मना॓रंजन

    ‘Dhoom 4’ में होगा शाहरुख खान और रामचरण का आमना-सामना! निभाएंगे ये किरदार

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010