anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs WI : बारिश बनी विलेन, भारत व वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला हुआ रद

Ind vs WI : बारिश बनी विलेन, भारत व वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला हुआ रद

By anupamsavera.com
August 9, 2019
61
0
Share:

नई दिल्ली । India vs West Indies one day match live: भारत व वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम पर बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका। बारिश की आंख-मिचौली के बीच इस मैच को आखिरकार रद कर दिया गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से आगे का मैच पूरा नहीं हो पाया।

गयाना में बारिश की वजह से इस मैच को निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से शुरू किया गया और मैच को 43-43 ओवर का कर दिया गया। मैच शुरू भी हुआ लेकिन 5.4 ओवर के बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई और मैच के ओवर को घटाकर 34-34 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद 13 ओवर तक खेल जारी रहा, लेकिन फिर ऐसी बारिश हुई कि अंपायर और मैच रेफरी को इसे रद करने का फैसला करना पड़ा। भारत व वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 11 अगस्त को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज की पारी, गेल रहे फ्लॉप

वेस्टइंडीज की तरफ से पारी की शुरुआत इविन लुईस और क्रिस गेल ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। कुलदीप ने क्रिस गेल को चार रन पर बोल्ड कर दिया। गेल ने काफी खराब बल्लेबाजी की और उन्होंने 31 गेंदों पर चार रन बनाए। इस मुकाबले में इविन लुईस ने काफी अच्छी पारी खेली और 36 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वही साई होप भी छह रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव को एकमात्र सफलता मिली और उन्होंने गेल का विकेट लिया।

लोकेश राहुल को नहीं मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में लोकेश राहुल को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया। कुलदीप यादव, मो. शमी, खलील अहमद, रवींद्र जडेजा अंतिम ग्यारह में शामिल किए गए और केदार जाधव को भी मौका मिला।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मो. शमी, खलील अहमद।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

इविन लुईस, क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रेथवेट, फेबियन एलेन, शेल्डन कॉर्टरेल, केमार रोच।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के वनडे सीरीज से पहले तीन मैचों टी 20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और विराट की कप्तानी में इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। टी 20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर है।

Previous Article

भारत-पाक कटु संबंधों के बीच अमेरिकी विदेश ...

Next Article

SADAK 2 : अब ये बंगाली एक्टर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    चहल ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड.

    February 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी , BCCI को IPL के लिए सरकार से मिली मंजूरी

    August 7, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पारस ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, सुमित ने चटकाए सात विकेट

    January 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    दर्शकों को मिल सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया Boxing Day Test में स्टेडियम में एंट्री

    October 27, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जीत के बाद कोहली ने रोहित शर्मा के बारे में कह दिया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे खुश

    October 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सहवाग को सलामी बल्लेबाज बनाने में सौरव गांगुली के साथ सचिन तेंदुलकर का भी बड़ा हाथ:अजय रात्रा ने बताया

    July 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जिन्होंने ट्रेन से यात्रा की

  • खेल

    इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के पास वनडे में बादशाहत हासिल करने का गोल्डन चांस

  • देश

    NETAJI, सबसे स्वीकार्य हीरो।

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010