anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी, बताया- कैसे जीता गोल्ड

मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी, बताया- कैसे जीता गोल्ड

By anupamsavera.com
April 5, 2018
129
0
Share:

जालन्धर : कॉमनवैल्थ गेम्स की वेटलिफ्ंिटग (48 किग्रा वर्ग) में भारत की ओर से मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इंफाल की रहने वाली चानू से हालांकि कॉमनवैल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि वह भारत की झोली में पक्का पदक डालेंगी। चानू ने ऐसा किया भी। चानू ने कुल 194 किग्रा वजन उठाया- स्नैच में 85 किग्रा तो क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा। गोल्ड जीतने के बाद चानू ने अपनी जीत का सीक्रेट भी शेयर किया। यकीनन इसे सीक्रेट को जानकर बच्चों को प्रेरित किया जा सकता है।

डेढ़ साल स्मार्ट फोन से बनाई रखी दूरी

23 साल की चानू ने इंफाल के जिस अकादमी में प्रैक्टिस शुरू की थी वहां खिलाडिय़ों के स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने पर रोक है। चानू जब नैशनल कैंप पहुंची तो वहां भी इसे सख्ती से लागू किया। देखते ही देखते कई और उभरते वेटलिफ्टर्स ने भी चानू का अनुसरण करना शुरू कर दिया। चानू बताती हैं- ऐसी नहीं है कि हमने मोबाइल से दूरी बना ली। दरअसल हम स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे। हमारे पास अभी भी सिंपल फोन हैं जो सिर्फ कॉल सुनने या करने में काम आ सकते हैं। हमारे शैड्यूल में प्रैक्टिस के वक्त मोबाइल देखने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में हम फोन स्विच ऑफ कर दिया करते थे। शुरुआत में फैमिली के कारण हमें थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन जब हमारे सामने कॉमनवैल्थ और ओलंपिक में मेडल लाने का लक्ष्य था तो यह दिक्कत भी दूर हो गई। करीब डेढ़ साल वह स्मार्ट फोन से दूर हैं।

चानू ने बिना फिजियो के ही जीता मेडल

भारत का नाम कॉमनवैल्थ में चमकाने वाली चानू ने बिना फिजियो के ही यह उपलब्धि हासिल की है। रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद चानू ने कहा- मेरे साथ यहां प्रतियोगिता के लिए कोई फिजियो नहीं था। उन्हें यहां आने की अनुमति नहीं मिली, प्रतियोगिता में आने से पहले मुझे पर्याप्त उपचार नहीं मिला। यहां कोई नहीं था, हमने अधिकारियों से इसके बारे में कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैंने अपने फिजियो के लिए अनुमति मांगा था लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई, लेकिन हम एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। वहीं, पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग में रजत जीतने वाले कर्नाटक के गुरूराजा ने कहा- मुझे कई जगह चोट लगी है। मेरा फिजियो मेरे साथ नहीं है, इसलिए मैं घुटने और सिएटिक नर्व का इलाज नहीं करा पाया।’’

जीत के बाद बोली चानू- सोचकर आई थी रिकॉर्ड बनाउंगी

मुझे रिकार्ड तोडऩे की उम्मीद नहीं थी लेकिन जब मैं यहां आई तो सोचा था कि रिकॉर्ड बनाउंगी। मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि इस समय कैसा महसूस कर रही हूं। मेरा अगला लक्ष्य एशियाई खेल है। मैं इससे भी बेहतर करना चाहती हूं। वहां काफी कठिन स्पर्धा होगी और मुझे बहुत मेहनत करनी होगी।

दो शब्द पेरेंट्स के लिए

चानू की सफलता के पीछे सबसे बड़ा राज उनका स्मार्ट फोन इस्तेमाल न करना था। आज से शायद चानू उन पेरेंट्स के लिए एक उदाहरण का काम करेंगी जिनके बच्चे मोबाइल की लत में खोकर खेलना भूल गए हैं। चानू की कहानी बच्चों को प्रेरित करेगी, ऐसा उम्मीद की जा सकती है।

Previous Article

सेवा क्षेत्र का PMI मार्च में वृद्धि ...

Next Article

Blackbuck Case: सलमान खान को पांच साल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2021 से पहले छक्कों की बरसात करते हुए एबी डिविलियर्स ने ठोका तूफानी शतक

    September 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सहवाग ने कहा- भारत-पाक मैच किसी जंग से कम नहीं

    April 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट से ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं रोहित WTC Final में लगाएंगे दोहरा शतक, पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

    June 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    गोल्ड कोस्ट में यह लक्ष्य हासिल करने उतरेगी सायना नेहवाल

    March 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    न्यूजीलैंड के इन दो खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी इंग्लैंड पर पड़ी भारी

    March 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत का स्कोर 71/3, रोहित व रहाणे क्रीज पर

    October 19, 2019
    By anupamsavera.com

  • खेल

    ऑस्ट्रेलियाई कोच का ऐलान, हमारा अगला लक्ष्य भारत को उसके घर में हराना है

  • देश

    राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को बताया ‘अदूरदर्शी और अहंकार’ भरा

  • विदेश

    दक्षिण कोरिया ने भारत से मांगी माफी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010