anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IPL 2019, CSKvsRCB: पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI

IPL 2019, CSKvsRCB: पहले मैच में कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग XI

By anupamsavera.com
March 22, 2019
151
0
Share:

की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होना है। पहला मुकाबला काफी रोमाचंक होगा, जब महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat kohli) आमने-सामने होंगे।

जहां, एक तरफ सीएसके तीन बार आईपीएल (2010, 2011, 2018) का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, आरसीबी अब भी इसे जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2016, 2011 और 2009 में फाइनल में पहुंच कर हारी है। इसके साथ ही वह 2010 में चौथे और 2015 में तीसरे स्थान पर रही थी।

पिछले वर्ष दो साल के निलंबन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीत कर सबको चकित कर दिया था। आइए एक नजर डालते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन परः

शीर्ष क्रम (शेन वॉटसन, अंबाती रायडू और सुरेश रैना):
पिछले सीजन में शेन वॉटसन ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को खिताब जितवाया था। वॉटसन नई गेंद खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं। अंबाती रायडू और वॉटसन टीम को एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले सुरेश रैना धौनी के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स चाहेगी की उनका शीर्ष क्रम टीम के लिए अच्छी शुरुआत करे।

मध्यक्रम के बल्लेबाज (महेंद्र सिंह धौनी, सैम बिलिंग्स और केदार जाधव):
पिछले सीजन में चेन्नई ने सैम बिलिंग्स को नंबर 4 पर खिलाया था और धौनी नंबर पांच पर खेले थे। इस बार मध्यक्रम में ऑलराउंडर केदार जाधव धौनी के साथ बड़ा स्कोर कर सकते हैं। दोनों मिलकर टीम को किसी भी संकट से निकाल सकते हैं। टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए दोनों ने कई मौकों पर टीम के लिए जीत के दरवाजे खोले हैं। निसंदेह चौथे नंबर पर धौनी और पांचवें नंबर पर जाधव बड़ी साझेदारियां करके टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा सकते हैं। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी साफ कर दिया है कि आईपीएल में धौनी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

ऑल राउंडर्स (ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा):
चेन्नई के पास तीन शानदार ऑल राउंडर्स हैं। ड्वेन ब्रावो स्टार खिलाड़ी हैं। पहले मैच में चेन्नई ब्रावो, जडेजा और सैंटनर के साथ उतर सकती है। सैंटनर ने भारतीय पिचों पर अक्सर अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी बाएं हाथ की गेंदबाजी और बल्लेबाजी टीम को मजबूती देगी। वह लंबे हिट लगाने में भी सक्षम हैं। ब्रावो डेथ ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। रवींद्र जडेजा इन दोनों के बीच संतुलन बनाने का काम कर सकते हैं।

तेज गेंदबाज (दीपक चाहर, मोहित शर्मा और इमरान ताहिर):
चेन्नई के पास गेंदबाजी के अनेक विकल्प हैं, लेकिन शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम दीपक चाहर, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा पर भरोसा करेगी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ये सभी मिलकर चेन्नई के आक्रमण को धार देने का काम करेंगे। इमरान ताहिर के अलावा शार्दुल ठाकुल को भी मौका दिया जा सकता है।

Previous Article

De De Pyaar De First Look: फिर ...

Next Article

IPL 2019, RCBvsCSK: कुछ ऐसी हो सकती ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    Ind Vs Eng: शतक भले न सही, पूरी सीरीज में अगर कोहली 101 रन भी बना लें तो

    July 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कोहली को उनके जन्मदिन के अवसर पर सोने की परत वाला बल्ला उपहार में दिया

    November 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs SL T20: हिट विकेट आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूं उड़ रहा है लोकेश राहुल ...

    March 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कठिन पिच पर बटलर का प्रदर्शन शानदार: फ्लेमिंग

    May 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट अपने अहंकार को जेब में रखकर जो उपदेश देते हैं वही करें, तभी बनेगा रन- पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ...

    August 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली ने ध्वस्त किए लारा और द्रविड़ के रिकॉर्ड

    February 12, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    कंगना रनौत ने दिया ऋतिक रोशन के पोस्ट का जवाब, Super 30 को लेकर किया ये खुलासा

  • मध्यप्रदेश

    भोपाल के डैम-नदी किनारों पर अलर्ट

  • देश

    सेना ने कहा- चीन बॉर्डर पर हालात कंट्रोल में:पूर्वी कमान के कमांडर बोले- शांति हो या युद्ध, हम देश की रक्षा को हमेशा तैयार

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010