anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IPL 2020: धोनी और कोहली की कप्तानी का फर्क गौतम गंभीर ने बताया

IPL 2020: धोनी और कोहली की कप्तानी का फर्क गौतम गंभीर ने बताया

By anupamsavera.com
September 14, 2020
61
0
Share:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 2008 से अबतक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब नहीं जीत पाई है। इस टीम में कप्तान विराट कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स भी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर इसका कारण बताते हुए कहा, ”विराट कोहली का कहना है कि जब कप्तान के रूप में आप टीम से संतुष्ट हों तो आपके जेहन में यह साफ होता है कि प्लेइंग इलेवन क्या होगी। जब आप संतुष्ट होते हैं तो आपके मन में शांति रहती है। तब आप यह जानने की कोशिश नहीं करते कि प्लेइंग इलेवन बेस्ट क्या हो सकता है।” आरसीबी 2016 में फाइनल में पहुंची, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। अब आरसीबी 13वें संस्करण के लिए अपनी कमर कस रही है। पिछले दो सीजन में तो टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। 2019 में टीम अंतिम स्थान पर रही थी। कोहली पिछले तीन सीजन से टीम के कप्तान हैं, लेकिन स्थितियां ना बदलीं ना बेहतर हुईं।
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो में कहा, ”मुझे अब भी लगता है कि आरसीबी की बल्लेबाजी भारी है। गेंदबाज इसलिए खुश रहते हैं कि उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में सात मैच नहीं खेलने।” गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के फर्क को भी बताया। वह चाहते हैं कि कोहली पहले 6-7 मैचों में प्लेइंग इलेवन को एक जैसा रहने दें।
उन्होंने कहा, ”धोनी पहले 6-7 मैचों में वही टीम रखते हैं और आरसीबी लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती है। लिहाजा उनकी टीम में संतुलन नहीं बैठ पाता। इसलिए मैं चाहता हूं कि यदि आरसीबी की अच्छी शुरुआत नहीं होती तब भी उन्हें 6-7 मैचों में वही प्लेइंग इलेवन खिलानी चाहिए।”
वहीं, विराट कोहली को लगता है कि उनकी टीम सबसे संतुलित है, लेकिन अहम बात यह होगी कि टीम कैसा परफॉर्म करती है। आरसीबी को अपना पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और फाइनल मैच 10 नवंबर को होगा।

Previous Article

अमेरिका में ऑरैकल करेगी टिकटॉक का अधिग्रहण, ...

Next Article

Boss 14: जल्द ही शुरू होने वाला ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    NZvsENG: ईश सोढ़ी की जुझारू पारी ने इंग्लैंड को जीत से किया महरूम, ड्रॉ पर खत्म हुआ दूसरा टेस्ट मैच

    April 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ये हैं फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट राउंड की 16 टीमें, जानिए कौन किससे कब भिड़ेगा

    June 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2019: हार के चौके से भड़के फैन

    April 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs WI: एक और घरेलू वनडे सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    October 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    राजस्थान के प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

    May 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    अंडर-19 विश्व चैंपियन कप्तान यश ढुल ने रणजी डेब्यू में जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी

    February 17, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    \Suzuki Swift facelift हुई लॉन्च, Hyundai की इस कार से होगा मुकाबला

  • व्यवसाय

    अब फ्री नहीं रही बैंक की ये सर्विसेज, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

  • व्यवसाय

    बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010