anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IPL 2020: आईपीएल के लिए यूएई रवाना हुई KXIP

IPL 2020: आईपीएल के लिए यूएई रवाना हुई KXIP

By anupamsavera.com
August 20, 2020
69
0
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने यूएई के लिए उड़ान भर ली है। आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने की तस्वीरें टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इस तस्वीर में शमी टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ प्लेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।मोहम्मद शमी और किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यूएई के लिए रवाना होते हुए तस्वीरें शेयर किए हैं। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के स्थगित होने के बाद आईपीएल का यह सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा।
आईपीएल के लिए अब टीमों ने यूएई के लिए रवाना होना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई के लिए रवाना हो चुकी है। रविचंद्रन अश्विन की ट्रेडिंग के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की कमान इस साल टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर केएल राहुल को सौंपी गई है। आईपीएल 2020 के पुराने शेड्यूल के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शमी ने लिखा- अपने मुंडे… दुबई के लिए उड़ रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि शमी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। पंजाब ने उन्हें 4.8 करोड़ में 2018 की नीलामी में खरीदा था। तब से वह 18 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं। शमी पर यह जिम्मेदारी होगी कि वह जल्दी ब्रेकथ्रू दिलवाकर टीम के लिए मददगार साबित हों।
बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2020 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, अनिल कुंबले भी किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ चुके हैं। कोलकाता में हुई आईपीएल 2020 नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने भारी राशि खर्च की थी। उन्होंने डेविड मिलर, एंड्रू टाई, सैम कुरेन को रिलीज किया और 9 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा। इनमें प्रभसिमरन सिंह (55 लाख), क्रिस जोर्डन (3 करोड़), तेजेंद्र ढिल्लन (20 लाख), जेम्स नीशाम (50 लाख), दीपक हुड्डा (50 लाख), इशान पोरेल (20 लाख), रवि बिश्नोई (2 करोड़) और शेल्डन कोट्रेल (8.5 करोड़) शामिल रहे।
किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम इस तरह है:
केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूड्डा, जेम्स नीशम, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मुजीब उर रहमान, के गौतम, जे सूचित, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, तजिंदर ढिल्लन, मोहम्मद शमी, हरदुस विलजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, शेल्डन कोटरेल, इशान पोरेल।

Previous Article

सीबीआई जांच उठा सकती है सुशांत की ...

Next Article

WMCC की अहम बैठक आज भारत-चीन सीमा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    टी-20 वर्ल्ड कप और IPL को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

    May 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    अब द.अफ्रीका के इन खिलाड़ियों ने बढ़ा दी कोहली की मुश्किलें, वो भी कुछ इस तरह

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs SA: दूसरे टी-20 मैच में 18 रन बनाते ही कोहली के नाम जुड़ जाएगा एक और ”विराट” रिकॉर्ड, ...

    February 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कप्‍तान विराट कोहली,युजवेंद्र चहल को एक घड़ी देना चाहते हैं , जानिए क्‍यों

    March 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Indian Spinners Test Stats: हर 6 में से एक बल्लेबाज को जीरो पर करते हैं आउट, जडेजा जैसा कोई ...

    March 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    बिड़लान गांव के बॉडीबिल्डर कमल सोलंकी का एशियाई खेलों में चयन, भूटान में दिखाएंगे दम

    January 4, 2024
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अंटार्कटिका में खोजा गया सबसे बड़ा हिमखंड

  • व्यवसाय

    भूषण स्टील के लिए लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करे ऋणदाता समितिः NCLT

  • देश

    मैं कांग्रेस पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष हूं, सोनिया गांधी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010