anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›IPL 2021: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की यह गुजारिश

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की यह गुजारिश

By anupamsavera.com
April 27, 2021
57
0
Share:

भारत में कोविड-19 महामारी के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं।मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गुजारिश की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम कराए। इस बीच एंड्रयू टाइ, एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन पहले ही आईपीएल 2021 से हटने का फैसला ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है, ऐसे में माना जा रहा है कि और भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल 2021 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने 15 मई तक भारत से डायरेक्ट ऑस्ट्रेलिया आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। केन रिचर्ड्सन और एडम जाम्पा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा हैं, जबकि एंड्रयू टाइ राजस्थान रॉयल्स का। जाम्पा और रिचर्ड्सन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस लिया। लिन के अलावा स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, नाथन कूल्टर नाइल, झाय रिचर्ड्सन, मार्कस स्टॉयनिस जैसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अभी आईपीएल 2021 का हिस्सा हैं।

लिन ने न्यूज कोर्प मीडिया से कहा, ‘मैंने वापस मैसेज भेजा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट का 10 फीसदी हिस्सा लेता है और क्या ऐसी कोई संभावना है कि आईपीएल खत्म होने पर इस साल यह धनराशि खास विमान पर खर्च की जाए।’ आईपीएल मैच 23 मई को खत्म होंगे। इसके बाद 25 और 28 मई को दोनों क्वालीफायर जबकि 26 मैच को एलिमिनेटर खेला जाएगा। फाइनल 30 मई को होगा। ये सभी मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

लिन ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि लोगों की स्थिति हमसे भी बुरी है। लेकिन हम बेहद कड़े बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रह रहे हैं और अगले सप्ताह हमारा वैक्सीनेशन भी होगा, इसलिए उम्मीद है कि सरकार हमें चार्टर्ड प्लेन में स्वदेश लौटने की अनुमति देगी।’ ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अब भी आईपीएल से जुड़े हैं। इनमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और पैट कमिन्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच साइमन कैटिच भी शामिल हैं।

Previous Article

LadengeCoronaSe: भारत आ रहे हैं ब्रिटेन से ...

Next Article

कोरोना मरीजों की बचेगी जान, थाईलैंड से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    भारत-अफगान ऐतिहासिक टेस्ट: भारत 186/1

    June 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    किरोन पोलार्ड की चेतावनी- भारत के खिलाफ हम ‘अंडरडॉग’ पर कुछ भी संभव

    December 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इतने वर्षों से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने को तरस रहा है वेस्टइंडीज, क्या होगा इस बार

    October 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कप्तानी मिलते ही जीती पहली सीरीज, रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान अब 'सबका टाइम आएगा'

    November 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2019 CSK vs DC Qualifier-2: धौनी के लिए खास विशाखापट्टनम का मैदान, जानें क्यों

    May 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    WI vs IRE: स्टार खिलाड़ियों के बगैर वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को दी करारी मात

    May 6, 2019
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    ‘वो मुझे एक बार कॉल तो करती..’, जब दीपिका पादुकोण ने कहा धोखेबाज तो रणबीर कपूर ने ऐसे किया था रिएक्ट

  • देश

    PM मोदी बिम्सटेक में बोले- 2020 में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉनक्लेव की मेज़बानी करेगा भारत

  • व्यवसाय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की दो हजार के नोट से जुड़ी याचिका



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010