anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›निकोलस पूरन पर ICC ने लगाया बैन, बीच मैच में गेंद से की थी छेड़छाड़

निकोलस पूरन पर ICC ने लगाया बैन, बीच मैच में गेंद से की थी छेड़छाड़

By anupamsavera.com
November 13, 2019
50
0
Share:

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने बैन कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में निकोलस पूरन ने गेंद से छेड़छाड़ की थी। आइसीसी ने निकोलस पूरन को गेंद की शेप चेंज करने का दोषी पाया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चार मैचों के लिए बैन कर दिया है।

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने आइसीसी की आचार संहिता(ICC Code of Conduct) के लेवल 3 को तोड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडिय में तीसरे वनडे मैच में निकोलस पूरन ने गेंद से छेड़छाड़ कर उसकी स्थिति को बिगाड़ दिया था। निकोलस पूरन की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी।

निकोलस पूरन ने आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के Article 2.14 को तोड़ा है, जो गेंद की स्थिति खराब करने के लिए होता है। वीडियो फुटेज में साफ देखा गया है कि निकोलस पूरन गेंद को अंगूठे के नाखून से स्क्रैच कर उसकी चमक को खराब कर रहे हैं। आइसीसी द्वारा मिली इस सजा के बाद निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के लिए अगले तीन T20I और एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

पूरन ने इस आरोप को मंगलवार को स्वीकार किया है। साथ ही साथ उन्होंने आइसीसी के इलीट पैनल के मैच रेफरी क्रिस ब्रोड द्वारा दी गई सजा को भी कबूल कर लिया है। ऐसे में अब इस पर कोई सुनवाई नहीं होगी। इस बारे में निकोलस पूरन ने कहा, “मैं मानता हूं कि मैंने गलत काम किया है और मैं आईसीसी की सजा को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह एक अलग घटना है और इसे दोहराया नहीं जाएगा।”

निकोलस पूरन पर ये आरोप मैदानी अंपायर बिस्मिल्लाह शिनवारी और अहमद दुर्रानी और थर्ड अंपायर अहमद पक्तीन के साथ-साथ चौथे अंपायर इजातुल्लाह सफी ने लगाया था। ICC Code of Conduct के Level 3 को तोड़ने पर सजा के तौर पर कम से कम चार सस्पेंशन प्वाइंट्स मिलते हैं, जो खिलाड़ी के खाते में 5 डेमेरिट प्वाइंट्स के रूप में जुड़ते हैं। इसके तहत खिलाड़ी को दो टेस्ट मैच या फिर 4 वनडे या T20I मैचों से बैन कर दिया जाता है।

सजा मिलने के बाद पूरन ने कहा, “मैंने सोमवार को लखनऊ में जो अपराध किया उसको लेकर अपने साथी खिलाड़ियों, समर्थकों और अफगानी खिलाड़ियों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं मजबूती के साथ वापसी करूंगा।”

Previous Article

‘पानीपत’ फिल्म का पहला गाना ‘मर्द मराठा ...

Next Article

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    टीम इंडिया कहां चूकी? पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने बताई हार की वजह

    November 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    MS Dhoni इस टीम को T20 ट्रॉफी के लिए देंगे ‘गुरुमंत्र’, नहीं खेलेंगे एक भी मैच

    October 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Badminton: कनाडा ओपन में फिर से लय हासिल करने उतरेंगे सिंधू और लक्ष्य सेन, ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर रहेंगी नजरें

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    पहले मैच में भारत की रोमांचक जीत

    April 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    46 दिन के टूर्नामेंट में टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीता दिल, बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक हर तरह से ...

    November 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    फैन्स ने धूमधाम से मनाया खली का जन्मदिन

    August 28, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    Mahashivratri के लिए तैयार महाकाल की नगरी, मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर में नौ दिनों तक दिखेगी धूम; नहीं होगी भात पूजा

  • विदेश

    अफगानिस्तान में कोयला खदान धंसी, 6 खनिक मरे

  • खेल

    शाहरुख के बगल में साक्षी, KKR की हार के बाद ऐसे मिली धोनी से नजरें

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010