anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›रहाणे-पुजारा के अलावा किस बल्लेबाज को भारतीय टीम से करना चाहिए बाहर

रहाणे-पुजारा के अलावा किस बल्लेबाज को भारतीय टीम से करना चाहिए बाहर

By anupamsavera.com
January 17, 2022
54
0
Share:

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था जिसमें टीम इंडिया को 2-1 से हार मिली। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यानी सेंचुरियन में भारत ने मेजबान टीम को 113 रन के बड़े अंतर से हराया था, लेकिन इसके बाद के अगले दो मैचों में भारतीय टीम ने अपनी जीत का रिदम खो दिया और उसे हार मिली। इस टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद जिन दो बल्लेबाजों के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा रहे। दरअसल ये दोनों खिलाड़ी लगातार टीम के लिए ज्यादातर मौकों पर रन बनाने में सफल नहीं हो रहे हैं। इन्हें पर्याप्त मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे इन्होंने अपनी चमक पूरी तरह से खो दी है।

रहाणे और पुजारा का खराब फार्म में होना टीम के लिए चिंता का विषय है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने इन दोनों के अलावा एक और बल्लेबाज के नाम को हाईलाइट किया जो साउथ अफ्रीका दौरे पर बुरी तरह से फेल रहे। अब भारत को अगली टेस्ट सीरीज अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। इससे पहले हरभजन सिंह ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को मयंक अग्रवाल के नाम पर भी विचार करना चाहिए और उनके जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देना चाहिए। भज्जी के मुताबिक मयंक को भी पर्याप्त मौके मिले, लेकिन वो उससे भुनाने में सफल नहीं हो पाए।

भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मयंक को छह पारियां मिली, लेकिन उन्होंने मौके का फायदा नहीं उठाया और ये इस बात का संकेत है कि कोई अन्य खिलाड़ी उनकी जगह आ सकता है। शुभमन गिल या फिर पृथ्वी शा को अगली सीरीज में देखा जा सकता है क्योंकि एक खिलाड़ी के लिए छह पारियां काफी है। मयंक अच्छे बल्लेबाज हैं और मैं उनका समर्थन करता हूं, लेकिन उन्होंने रन नहीं बनाए हैं ऐसे में मुझे ये नहीं पता कि उनके लिए आगे का रास्ता क्या होगा। मयंक ने छह पारियों में 22.50 की औसत से साउथ अफ्रीका में सिर्फ 135 रन बनाए थे।

भज्जी ने रहाणे और पुजारा के बारे में कहा कि साउथ अफ्रीका में उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने अच्छा नहीं किया। व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि ब दोनों के लिए आगे का रास्ता मुश्किल है। सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से रहाणे और पुजारा ने प्रदर्शन किया है उन्होंने खुद ही अय्यर और सूर्यकुमार यादव के लिए रास्ता बना दिया है।

Previous Article

Vishal Dadlani ने पिता के निधन के ...

Next Article

ICICI Pru MF का सिल्वर ETF फंड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    Ind vs Aus: मिशेल स्टार्क ने माना- विराट कोहली बेहतरीन कप्तान, मिशेल जॉनसन कर चुके हैं आलोचना

    December 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जीत का खाता खोलने मैदान पर उतरेंगी हैदराबाद राजस्थान, कब-कहां कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

    March 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारतीय टीम को रास नहीं आती ये जर्सी, सालों बाद भी बेरंग नजर आई टीम

    November 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2018: मिचेल स्टार्क के स्थान पर KKR ने दिया इस गेंदबाज को मौका

    April 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जारी है किंग कोहली और बुमराह का जलवा, वनडे रैंकिंग में टॉप पर हैं बरकरार

    November 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पोलार्ड के अनुभव से अपना खेल सुधारने की इच्छा रखने वाले टिम डेविड ने रोहित को बताया मजेदार कप्तान

    April 5, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    ओपनिंग वीकेंड में तो ख़ूब चला ‘सुई-धागा’, कल से ‘इनफिनिटी वॉर’ शुरू

  • मध्यप्रदेश

    MP Board Result 2023: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कल घोषित करेंगे 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

  • देश

    तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर भारी मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010