anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान:

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान:

By anupamsavera.com
January 2, 2024
42
0
Share:

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 3 जनवरी यानी बुधवार से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। पाक ने अपने वाइस कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी को आगामी सीरीज को देखते हुए आराम दिया है, तो वहीं ओपनर इमाम उल हक को खराब प्रदर्शन की वजह से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह सैम अयूब को टीम में शामिल किया है। जबकि चोटिल स्पिनर अबरार अहमद तीसरे टेस्ट में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

वहीं कंगारू टीम ने शुरुआती दो टेस्ट में जीतने वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही तीसरे टेस्ट में उतरने का फैसला किया है। यह टेस्ट ओपनर डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट भी होगा। वॉर्नर ने पहले ही टेस्ट के साथ वनडे से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

अयूब टेस्ट में करेंगे डेब्यू
पाकिस्तान ने सिडनी में आखिरी टेस्ट के लिए ओपनर इमाम उल हक को ड्रॉप कर दिया है। इमाम पर्थ टेस्ट की पहली पारी के अलावा दूसरी पारी में रन नहीं बना पाए थे। उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए थे। उसके बाद वह दूसरी पारी में केवल 10 रन ही बना सके थे।मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी वह दोनों पारियों में जल्दी आउट हो गए थे। उन्होंने पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 12 रन बनाए थे।

तीसरे टेस्ट में उनकी जगह सईम अयूब को टीम में शामिल किया गया है। अयूब इस मैच में टेस्ट में डेब्यू करेंगे।

शाहीन शाह अफरीदी को आराम
शाहीन शाह को आगामी 5 टी-20 सीरीज को देखते हुए आराम दिया गया है। पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बाद पाक टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने जाना है।
पिछले साल चोट से वापसी के बाद शाहीन शाह की गति में कमी आई है। वह 130 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से गेंद नहीं फेंक पा रहे हैं। नसीम शाह के नहीं होने से भी उन्हें इस सीरीज में उन्हें ज्यादा ओवर फेंकने पड़े। उन्होंने दोनों टेस्ट को मिलाकर 99.2 ओवर फेंके।

अबरार को लेकर टीम मैनेजमेंट ने नहीं लिया रिस्क
चोटिल स्पिनर अबरार को लेकर टीम मैनेजमेंट ने कोई रिस्क नहीं लिया। उनकी जगह साजिद खान को टीम में शामिल किया गया है। साजिद 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के बाद पहला टेस्ट खेलेंगे। वह अबरार और नोमान अली के बाद तीसरे स्पिनर थे। अबरार और नोमान अली के चोटिल होने की वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका मिला है।

अबरार ने सोमवार को लिया था प्रैक्टिस सेशन में भाग
अबरार सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैच के तीसरे दिन दाहिने पैर में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने कुल 27 ओवर फेंके और मार्कस हैरिस का विकेट लेते हुए 80 रन दिए थे। जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में वह नहीं खेल पाए। पाकिस्तान सीरीज में 2-0 से पीछे
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 2-0 से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से रहा था। वहीं बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

Previous Article

दुनिया में 2024 का ग्रैंड वेलकम:लंदन में ...

Next Article

सिनेमाघरों में 40 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2021: क्रिस मॉरिस ने छक्के लगाकर दिलाई RR को जीत, फैन्स ने निकाला 'मिर्जापुर' कनेक्शन

    April 16, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    गावस्कर ट्रॉफी: दोहरा शतक जड़ने के बाद भी टीम में नहीं दी जगह, कप्तान रोहित ने अपने जिगरी ...

    February 9, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    डे नाइट टेस्ट के लिए पूर्व दिग्गज ने उमेश यादव को रखा प्लेइंग इलेवन से बाहर, ये होंगे 3 तेज ...

    February 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली, रोहित शर्मा और हेड कोच रवि शास्त्री, इंग्लैंड दौरे के लिए 19 की जगह 24 मई को क्वारंटाइन ...

    May 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs SA: वनडे सीरीज जीती टीम इंडिया तो इनपर भड़के सुनील शेट्टी, कहा- हो गई तसल्‍ली!

    February 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सिकंदराराऊ में ऑल इंडिया T-20 क्रिकेट ,टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ आगरा व दिल्ली के बीच खेला गया पहला मैच।

    February 11, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    चुनावी वर्ष मे आई राजनीतिनामा भाग-2 चर्चाओं मे, पुस्तक समीक्षा: राजनीतिनामा भाजपा युग (2003 से 2018)

  • मना॓रंजन

    Gully Boy का Trailer आया, रैपर रणवीर और बेबाक आलिया का ये अंदाज़ है निराला

  • मना॓रंजन

    Bigg Boss 13: अरहान खान का झलका दर्द, कहा- टीआरपी के लिए मेरी पर्सनल जिंदगी को घसीटा गया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010