anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›PL 2018 : डेविड वॉर्नर की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में किया शामिल

PL 2018 : डेविड वॉर्नर की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में किया शामिल

By anupamsavera.com
March 31, 2018
110
0
Share:

आईपीएल सीजन 11 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर की जगह इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर एलेक्स हेल्स को अपनी टीम में शामिल किया है। शनिवार को हैदराबाद की टीम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन इस साल हैदराबाद टीम की कप्तानीकरते नजर आएंगे। वहीं शिखर धवन के साथ एलेक्स हेल्स पारी की शुरुआत करेंगे। हेल्स ने 174 टी20 मुकाबलों में 28.85 के बेहतरीन औसत के साथ 4704 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 2 शतक और 30 अर्धशतक भी शामिल हैं। हेल्स इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। हेल्स टी-20 के खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं, ऐसे में हैदराबाद की टीम को उनसे वॉर्नर की तरह ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद होगी। पाकिस्तान सुपर लीग में एलेक्स हेल्स इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलते हुए कई अहम पारियां खेली है। सनराइजर्स ने हेल्स को रजिस्टर्ड एंड एवलेबल प्लेअर पूल (आरएपीपी) से उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में हासिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 12 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और इसी के चलते बीसीसीआई ने वॉर्नर को आईपीएल के इस सीजन में खेलने की मनाही कर दी है। वॉर्नर को हटाए जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान विलियमसन को कप्तान बनाया है।

वॉर्नर के रहते ही सनराइजर्स ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल के पिछले सीजन में टीम खिताब बचाने की दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं कर पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा हरफनमौला खिलाड़ी दीपक हुड्डा का मानना है कि टीम के नए कप्तान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन अच्छे कप्तान साबित होंगे और टीम उनके मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Previous Article

अमेरिका के ये राष्ट्रपति भी हैं हनुमान ...

Next Article

खुशखबरी: जियो का ये ऑफर 1 अप्रैल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    INDvsBAN: भारत को सेमीफाइनल के लिए चाहिए 1 अंक, लेकिन बांग्‍लादेश से हारा तो…

    July 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    नहीं रूक रहा मंधाना का बल्ला, 19 छक्के लगाकर बनाया नया रिकाॅर्ड

    August 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs Aus: भारत के खिलाफ सीरीज़ से पहले ही छूटे कप्तान फिंच के पसीने, दिया ये बयान

    November 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रोमांचक मुकाबले में जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

    June 10, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    वेंकटेश अय्यर ने लगाई रैंकिंग में 203 स्थान की बड़ी छलांग, पहुंचे इस नंबर पर

    February 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इंग्लैंड 284 रन पर ऑल आउट, भारत को मिली 132 रनों की बढ़त

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट

  • विदेश

    दो दिवसीय निजी यात्रा पर महेश्वर पहुंची पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

  • खेल

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल ने चेताया, भारत के साथ 2 ‘डे नाइट टेस्ट’ मत खेलना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010