anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›इस युवा बल्लेबाज के मुरीद हुए पूर्व कोच रवि शास्त्री कहा-इस खिलाड़ी में है आगे बढ़ने की क्षमता

इस युवा बल्लेबाज के मुरीद हुए पूर्व कोच रवि शास्त्री कहा-इस खिलाड़ी में है आगे बढ़ने की क्षमता

By anupamsavera.com
April 6, 2022
69
0
Share:

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम अपनी पहली जीत से मरहूम हो लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अब तक प्रभावित किया है। खासतौर से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिन्होंने राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच में 33 गेंदों में 61 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 15 गेंदों पर 22 रन की छोटी से पारी खेली थी। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

अब उस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, वो हैं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री जिन्होंने इस बल्लेबाज के बारे में कहा कि उनके शाट खेलने का रेंज बहुत बड़ा है। एक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा “उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेली दोनों पारियों में काफी क्षमता दिखाई है। मैं उनके शाट्स के रेंज-फ्रंट फुट, बैक फुट, स्वीप को देखकर प्रभावित हूं। उनके शॉट चयन में काफी भिन्नता है। उनका मानसिक संतुलन, शारीरिक भाषा और मिजाज एक युवा खिलाड़ी के तौर पर काफी अच्छा है। उन्होंने बहुत आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की है। इस खिलाड़ी में आगे बढ़ने की क्षमता है”

उन्होंने मुंबई के मध्यक्रम बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी मुंबई के मध्यक्रम को मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा “तिलक ने सकारात्मक रवैया दिखाया है और मुंबई इंडियंस के लिए ये अच्छे संकेत हैं। एक बार जब सूर्यकुमार यादव की वापसी हो जाएगी तो टीम का मध्यक्रम और भी स्ट्रोंग हो जाएगा”

मुंबई ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में उसे दिल्ली और दूसरे मैच में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता के खिलाफ मैच में उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव वापसी करें। उनके आने से मुंबई का मध्यक्रम मजबूत हो जाएगा।

Previous Article

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की खबरों ...

Next Article

10 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को भी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2020: क्रिस गेल की होगी वापसी!शुरू हो सकती है 'असली' चौके-छक्के की बारिश

    October 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL में महेंद्र सिंह धोनी ने लिया 100वां कैच, हासिल किया एक और मुकाम

    October 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ind vs wi: जानिए कब और कहां देख सकेंगे 2nd ODI की live स्ट्रीमिंग और live टेलिकास्ट

    October 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम घोषित

    January 16, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली बने 8,000 सबसे तेज रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज

    March 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    वेस्टइंडीज को हराकर आस्ट्रेलिया ने बनाई वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह

    March 30, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    Shaheer Sheikh ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की कोर्ट मैरिज, एकता कपूर ने दी मुबारकबाद

  • खेल

    जब अनुष्‍का शर्मा के सामने विराट कोहली ने गाया ‘मेरे महबूब कयामत होगी…’

  • खेल

    टेनिस टूर्नामेंट: ज्वेरेव तीन साल बाद फिर बने चैंपियन, फाइनल में बेरेटिनी को दी मात



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010