anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›विराट कोहली से अपने तनाव भरे संबंध को लेकर रोहित शर्मा ने पहली बार बताई सच्चाई

विराट कोहली से अपने तनाव भरे संबंध को लेकर रोहित शर्मा ने पहली बार बताई सच्चाई

By anupamsavera.com
January 9, 2020
90
0
Share:

नई दिल्ली । रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच तनाव भरे संबंध को लेकर वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद कई तरह की बातें की गई। ये एक ऐसा विषय था जिसके बारे में जानकर हर भारतीय क्रिकेट फैन अचरज में था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि विराट और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो भी कर दिया है। उस दौरान रोहित ने अनुष्का को भी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद इन बातों को और बल मिल गया था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक विराट के साथ अपने संबंधों और उस वक्त के माहौल को लेकर रोहित शर्मा ने पीटीआई से बात की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 12 साल पूरे कर चुके रोहित ने कहा कि इस मामले को लेकर क्या कुछ लिखा जा रहा है इसे लेकर मैं काफी सावधान था। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब इस मामले में हमारे परिवार को घसीटा जाने लगा। उस घटना के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि विराट को भी कुछ ऐसा ही बुरा लगा होगा क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी इस मामले में शामिल कर लिया गया था।

रोहित शर्मा ने कहा कि विश्व कप के दौरान हमारा परिवार हमारे साथ हमें सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद था। जब हमारे बारे में इस तरह की बातें लिखी जा रही थी तब मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे इसकी जानकारी दी। आप विश्वास करो या नहीं मैं उन बातों को सुनकर हंसने लगा था। बाद में इसके बारे में और भी बातें की जाने लगी और हमारे परिवार को भी इसमें घसीटा जाने लगा। आप मेरे बारे में बात करो, लेकिन हमारे परिवार को तो इसमें मत घसीटो क्योंकि सचमुच उन्हें इन सब बातों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मुझे लगता है कि विराट भी मेरी तरह ही महसूस कर रहे होंगे क्योंकि हमारा परिवार हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।

हालांकि बाद में जब विराट कोहली और टीम के कोच रवि शास्त्री से पूछा गया था कि इन बातों में कितनी सच्चाई है तो दोनों ने ही इसे सिरे के खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अब साल 2019 बीत गया और दोनों खिलाड़ियों के लिए ये साल रन बनाने के लिहाज से शानदार रहा। विराट और रोहित पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में भारत के सफलतम बल्लेबाज रहे वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में दोनों ने रन बनाने के मामले में एक-दूसरे की बराबरी कर ली थी।

रोहित शर्मा को पिछले साल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर आजमाया गया और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर डाला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें ये मौका मिला था और उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में एक दोहरा शतक भी लगाया। वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे।

Previous Article

जब ईशान खट्टर को जाह्नवी कपूर के ...

Next Article

समय पर नहीं मिला घर तो SBI ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    आइपीएल को मिल सकता है नया चैंपियन, गुजरात क्यों है राजस्थान पर भारी

    May 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भारत वही गलती कर रहा जो पाकिस्तान ने 1990 में की थी

    August 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    11 साल के कैंसर पेशेंट फैन को मिलकर भावुक हुए युवी, दी टीशर्ट

    May 11, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    भूपिंदर सिंह बाजवा को फिर बनाया गया कुश्ती संघ का अध्यक्ष, इस कमेटी को दिया कामकाज का जिम्मा

    December 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021 से पहले छक्कों की बरसात करते हुए एबी डिविलियर्स ने ठोका तूफानी शतक

    September 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    सहवाग ने फिर की पाक गेंदबाजों की धुनाई, बोले- हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले

    February 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    जापान में समुद्र किनारे पर लोहे की विशाल बॉल मिलने से मचा हड़कंप! सरकार ने जारी किया वॉर्निंग अलार्म, जानें क्या है मामला

  • देश

    मुख्यमंत्री ने एचपीपीटीसीएल को निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

  • विदेश

    WHO से की ये मांग:32 देशों के 239 वैज्ञानिकों का दावा- हवा से भी फैलता है कोरोना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010