anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›सुनील गावस्कर ने बताया, भारतीय टीम इस वजह से रचा सकी इतिहास

सुनील गावस्कर ने बताया, भारतीय टीम इस वजह से रचा सकी इतिहास

By anupamsavera.com
February 16, 2018
136
0
Share:

जब यह भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई थी, तब सभी को यही उम्मीद थी कि यह पहली ऐसी भारतीय टीम होगी जो तीनों सीरीज जीतकर घर लौटेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पहले दो टेस्ट मैचों में चौथी पारी में उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, जिसकी वजह से दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बहुत ही मुश्किल पिच पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने दिखा दिया कि दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछालभरी पिच पर खेलने को तैयार हैं।

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। ऐसे में भारतीयों के पास टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूरा एक महीना होगा। सच्चाई यही है कि टी-20 और वनडे के दौर में भी टेस्ट सीरीज के परिणाम सबसे ज्यादा अहम माने जाते हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले एक महीना इंग्लैंड में बिताना अच्छी बात है। इससे वहां की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी से योजना बनानी होगी और पहले टेस्ट से पहले कम से कम दो अभ्यास मैच का आयोजन करना होगा। ऐसा करने से भारत को अच्छी शुरुआत मिल सकती है, नहीं तो वहां भी स्थिति दक्षिण अफ्रीका जैसी ही होगी। विराट कोहली जैसे शानदार खिलाड़ी एक दिन पहले पहुंचने के बाद भी बड़ा शतक बना सकते हैं, लेकिन ऐसा सभी खिलाड़ियों के साथ नहीं है। उन्हें परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में समय लगता है।

वनडे सीरीज में तो भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। हर मैच में भारत के शीर्ष बल्लेबाजों ने कम से कम 30 ओवर खेले और शीर्ष-3 में से किसी न किसी ने सिर्फ सेंचुरियन को छोड़कर हर मैच में शतक जमाया। इस सीरीज जीत की सबसे उत्साहजनक चीज कलाई के दोनों स्पिनरों की गेंदबाजी रही। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चकमा दे दिया, जिन्हें पांच मैचों के बाद भी यह समझ नहीं आ रहा है कि गेंद कहां टर्न करेगी।

कुलदीप ने दिखा दिया है कि वह क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खेल सकते हैं। बुमराह ने भी सफेद गेंद से लाल गेंद की तरफ बदलाव के साथ प्रभावित किया और मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि युजवेंद्र अपनी स्पिन से भारत को टेस्ट नहीं जिता सकते। इन दोनों की स्पिन की खास बात यह है कि इन्हें पिच से मदद की जरूरत नहीं है। आमतौर पर ये बल्लेबाजों को फ्लाइट और लूप से हवा में ही चकमा दे देते हैं। भारतीय टीम का प्रदर्शन देखकर सच में काफी मजा आया और इसमें कोई शक नहीं है कि वे आखिरी वनडे भी जीत सकते हैं, लेकिन 5-1 के स्कोर के लिए उन्हें बारिश और डकवर्थ लुईस से भी जीतना होगा।

(पीएमजी)

Previous Article

Ind vs SA : जीत के साथ ...

Next Article

SC का बड़ा फैसला, चुनाव में अब ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    सीएसके को पंजाब के खिलाफ क्यों मिली हार, कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया कारण

    April 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रोस टेलर बने न्यूजीलैंड के ‘बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, तीनों फॉर्मेंट में किया था शानदार प्रदर्शन

    May 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    तो इस कारण विराट कोहली कल नंबर छह पर उतरे

    June 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL की नीलामी में नहीं बिके, अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ इस लीग में खेलेंगे 7 भारतीय

    March 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2018, DD vs KXIP: क्रिस गेल के ‘लक्ष्य-ए-खास’ को रोकना आज दिल्ली के लिए बना बड़ा चैलेंज!

    April 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    चीफ सलेक्टर का खुलासा- नंबर 4 के बल्लेबाज नहीं, बल्कि इस वजह से विश्व कप हारी टीम इंडिया

    March 7, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    MP News : दिल्ली से ही सीएम ने लगाया फोन, लोगों की समस्याओं का कराया निराकरण

  • देश

    भारत में खत्म हुई कोरोना थर्ड वेव की कहानी – प्रमुख वायरोलॉजिस्ट जैकब जॉन

  • मध्यप्रदेश

    भोपाल गैंगरेप: 36 दिनों में मिला न्याय, मौत तक जेल में रहेंगे सभी आरोपी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010