anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›एक जीत पर इतना क्या इतराना, भारत को हराकर अनर्गल बयानबाजी में जुटे हैं पाकिस्तानी

एक जीत पर इतना क्या इतराना, भारत को हराकर अनर्गल बयानबाजी में जुटे हैं पाकिस्तानी

By anupamsavera.com
October 27, 2021
57
0
Share:

दुबई। 1992 से 2019 तक 12 विश्व कप मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन कभी भी किसी भारतीय क्रिकेटर और राजनेता ने पड़ोसी देश के लिए अमर्यादित बयान नहीं दिए, लेकिन दुबई में रविवार को हुए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत के बाद वहां के राजनेताओं ने ही नहीं, बल्कि कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी अनर्गल प्रलाप करना शुरू कर दिया है।1996 विश्व कप में भारत के खिलाफ जबरदस्त मार खाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर कहा है कि उन्हें मैच की सबसे अच्छी बात मुहम्मद रिजवान का ‘हिंदुओं के बीच मैदान पर नमाज पढ़ना’ लगी।

इसके अलावा वहां के मंत्री शेख राशिद पाकिस्तान की जीत को ‘इस्लाम की जीत’ बताते हैं। जहां एक तरफ मैच जीतने के बाद दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मुहब्बत और इज्जत के साथ मिले तो दूसरी ओर राशिद ने जहर उगलते हुए कहा था कि पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो। आज हमारा फाइनल था। दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। यही नहीं, जब पाकिस्तानी टीम जीती तो आइसीसी विश्व कप के आधिकारिक कमेंटेटर और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बाजिद खान ने बाबर से कहा कि ‘लेकिन कुफ्र तो टूट गया’। इस पर बाबर ने जवाब दिया ‘ये तो अल्लाह का करम है।’ कुफ्र अरबी का लफ्ज है। इसका मतलब है खु़दा को मानने से इन्कार करना। इस्लामिक मत से अलग मत रखना भी कुफ्र माना जाता है।

इंटरनेट मीडिया पर बाजिद की काफी आलोचना हो रही है। लोगों की शिकायत है की आखिर आइसीसी के मंच से ऐसी भाषा कैसे बोली जा सकती है। लोग बाजिद को निलंबित करने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि, आइसीसी में काम करने वालों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्हें इस बारे में पता ही नहीं था। उन्हें कुफ्र का मतलब भी नहीं पता था। वहीं हमें याद करना चाहिए जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वर्ष 2004 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था तो वाजपेयी ने कहा था कि सिर्फ कप नहीं, दिल भी जीतकर आना। भारत ने पहली बार पाकिस्तान में वनडे और टेस्ट सीरीज जीती थी।

पाकिस्तान की तरफ से हो रही हरकतों पर बीसीसीआइ ने कोई बयान नहीं दिया है। वहीं बाजिद खान पर आइसीसी ने आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया, लेकिन एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि एक जीत पर इतना भी क्या इतराना है। हमने तो उन्हें इससे पहले हर बार हराया है। जब न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद किया था तो वहां के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान कह रहे थे कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए। वहां के कई पूर्व क्रिकेटर भी भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए यह कहते हैं कि राजनीति और खेल को अलग-अलग रखें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी कुछ ऐसी ही बातें करता है, लेकिन एक जीत के बाद वे ऐसी बयानबाजी कैसे कर सकते हैं। अगर आप जीते हैं तो खुशी मनाएं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और मेंटर महेंद्र सिंह धौनी मैच हारने के बाद कितने प्यार से टीम से मिल रहे थे। उनकी जीत पर अधिकतर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने बधाई दी। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। जब 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तानी टीम भारत से हारी थी तब शोएब मलिक ने मैच के बाद तत्कालीन कमेंटेटर रवि शास्त्री से कहा था कि मैं पाकिस्तान के लोगों और पूरे विश्व के मुस्लिमों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, उस मैच के मैन आफ द मैच भारतीय टीम के खिलाड़ी इरफान पठान थे।इसमें एक बात और ध्यान देने वाली है जब 2019 विश्व कप में महेंद्र सिंह धौनी इंडियन पैरा स्पेशल फोर्स के प्रतीक चिह्न ‘रेजिमेंटल डैगर’ वाले दस्ताने पहनकर उतरे थे तो आइसीसी ने कहा था कि वह दोबारा ये दस्ताने नहीं पहनें। तब आइसीसी की जनरल मैनेजर (स्ट्रेटजिक कम्युनिकेशंस) क्लेयर फरलांग ने कहा था कि यह नियमों के खिलाफ है, हमने इसे हटाने का अनुरोध किया है।

मालूम हो कि आइसीसी का मानना है कि आप क्रिकेट का राजनीतिक और धार्मिक इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।वहीं भारतीय खिलाड़ी मुहम्मद शमी के समर्थन में पाकिस्तानी विकेटकीपर मुहम्मद रिजवान ने ट्वीट किया कि जिस तरह का दबाव, संघर्ष और त्याग एक खिलाड़ी को अपने देश और अपने लोगों के लिए खेलते हुए करना होता है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। शमी एक स्टार हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में शामिल हैं। प्लीज अपने स्टार की इज्जत कीजिए। खेल से लोगों को करीब लाना चाहिए, न कि उन्हें बांटना चाहिए। हालांकि, ये बात रिजवान अपने देश के पूर्व क्रिकेटरों को भी समझा देते तो बेहतर होता कि खेल से लोगों को बांटें नहीं, बल्कि करीब लाएं।

Previous Article

ऋतिक रोशन ने खत्म किया ‘विक्रम वेधा’ ...

Next Article

शेयर बाजार में तेजी का माहौल, जानिए ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    हार्दिक पंड्या बनने वाले हैं पापा, कप्तान कोहली ने दिया ये रिएक्शन

    June 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    बीच विराट कोहली पर IPL 2023 के लगा गंभीर आरोप! LSG के खिलाफ किया था कुछ ऐसा

    April 11, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    'गलत समय में इंग्लैंड से भिड़ रही टीम इंडिया..', टेस्ट मुकाबले से पहले दिग्गज क्रिकटर ने दी चेतावनी

    June 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    डे नाइट टेस्ट के लिए पूर्व दिग्गज ने उमेश यादव को रखा प्लेइंग इलेवन से बाहर, ये होंगे 3 तेज ...

    February 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जडेजा बोले- उस दिन विराट कोहली का बयान मुझे बहुत बुरा लगा

    October 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रेलवे ने माफ की बांड की रकम, हरमनप्रीत बनेंगी डीएसपी

    February 23, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    इस्लामाबाद HC का आदेश, जल्द हिंदू लड़कियों को ढूंढ संरक्षण दे सरकार

  • व्यवसाय

    सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 35264 पर बंद, मेटल शेयर्स में हुई मुनाफावसूली

  • विदेश

    देश के लिए बंदूक पकड़े हुए पूर्व मिस यूक्रेन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010